कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट
कैशफ्री का नया ऑफर छोटे कारोबारियों के लिए बनेगा गेमचेंजर
त्योहारी सीज़न से पहले व्यापारियों को बड़ा तोहफा, कैशफ्री पेमेंट्स ने ₹20 लाख तक की बिक्री पर की 0% गेटवे फीस
मुंबई (अनिल बेदाग): त्योहारों के सीज़न से पहले छोटे और उभरते कारोबारियों के लिए बड़ी राहत देते हुए एआई-नेटिव पेमेंट्स कंपनी कैशफ्री पेमेंट्स ने नए बिज़नेस के लिए पहले ₹20 लाख की बिक्री तक 0% पेमेंट गेटवे फीस की घोषणा की है। 31 मार्च 2027 तक लागू यह ऑफर ऑनलाइन कारोबार शुरू करने वाले एसएमबी और डी2सी ब्रांड्स को शुरुआती लागत कम करने और मुनाफा बढ़ाने का अवसर देगा। कंपनी का कहना है कि व्यापारी कुछ ही मिनटों में ऑनबोर्ड हो सकेंगे, अगले दिन पेमेंट सेटलमेंट मिलेगा और पूरे त्योहारी सीज़न में उन्हें डेडिकेटेड अकाउंट मैनेजर का सहयोग भी मिलेगा।
कैशफ्री पेमेंट्स के सह-संस्थापक और सीईओ आकाश सिन्हा ने कहा, "एक एसएमबी या डी2सी बिज़नेस की लगभग 40 फीसदी सालाना बिक्री त्योहारों के सीज़न में होती है। हमारा उद्देश्य इस महत्वपूर्ण समय में व्यापारियों की लागत कम करके उन्हें तेज़ी से आगे बढ़ने का अवसर देना है।"
उन्होंने आगे कहा, "त्योहारों से पहले जुड़ने वाले अधिकांश नए व्यापारी ₹20 लाख से कम की बिक्री करते हैं, इसलिए यह ऑफर उनके पूरे फेस्टिव सीज़न को कवर करता है। इससे वे बचाई गई राशि को इन्वेंट्री, मार्केटिंग और बिज़नेस विस्तार में निवेश कर सकेंगे।"
यह पहल भारत के पेमेंट गेटवे सेक्टर में सबसे आकर्षक ऑफर्स में से एक मानी जा रही है, जो नए कारोबारियों को बिना अतिरिक्त फीस के डिजिटल ग्रोथ का मजबूत लॉन्चपैड देने का वादा करती है।

