Anant TV Live

सोने की कीमतों में आयी भारी गिरावट, जानिये ताजा दाम

 | 

नई दिल्ली। भारत में सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.14 फीसदी गिरकर एक महीने के निचले स्तर 48,636 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। चांदी वायदा भाव 0.3 फीसदी बढ़कर 64,984 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई पिछले सत्र में सोने की कीमतों में 500 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी, जबकि चांदी में 1,700 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी।
 
वैश्विक बाजारों में मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच सोने की कीमतों में आज तेजी से गिरावट आई है। पिछले सप्ताह के 1 फीसदी की गिरावट के साथ हाजिर सोना 0.5 फीसदी गिरकर 1,819.77 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी 0.6 फीसदी गिरकर 24.57 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले साल लगभग 25 फीसदी के बाद इस साल भारत में सोने की कीमतों में 3 फीसदी की गिरावट आई है।

नई दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 48,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चेन्नई में यह गिरकर 46,070 रुपये हो गया। मुंबई में यह दर 47,900 रुपये थी। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 50,260 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। लखनऊ में 22 और 24 कैरेट के दाम 48140 रुपये और 51500 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। यह दरें पटना में 47890 और 488890 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
 
अगस्त में सोना 56,200 के अपने उच्च स्तर को छू गया था। इसी तरह चांदी भी उसी महीने लगभग 80,000 प्रति किलोग्राम को छू गई थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2021 में सोने की कीमतों में तेजी का रुख 65,000 की ओर रहेगा। उम्मीद है कि 2021 में भी चांदी में तेजी का रुख रहेगा, जो 90,000 की ओर बढ़ सकती है।

जानकारों मानना है कि इस साल डॉलर में गिरावट के कारण सोना 63,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। 2020 में कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न आर्थिक और सामाजिक अनिश्चितताओं ने सोने को एक सुरक्षित आश्रय के रूप में बदल दिया। इस साल सोने में बढ़ोतरी 39,100 (प्रति 10 ग्राम) और अमरीकी डालर 1,517 (एक औंस) में शुरू हुआ। एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक आर्थिक सुधार की चिंताओं के कारण अगले महीने सोना 2,150 डॉलर और COMEX गोल्ड 2,390 अमेरिकन डॉलर और एमसीएक्स पर 57,000 और 63,000 के बीच रहने की संभावना है।
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like