H-1B Visa प्रक्रिया में बदलाव होने जा रहा है, जानिए क्या है नया बदलाव
वॉशिंगटन जल्द ही अमेरिका H-1B वीजा के लिए चयन की प्रक्रिया में बदलाव करने जा रहा है. Donald Trump के प्रशासन की तरफ से ये जानकारी दी गयी है कि नई प्रक्रिया में वेतन और कौशल (Salary & Skills) को तवज्जो दी जाएगी जबकि मौजूदा में लोटरी प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है
इस संबंध में अंतिम नियम 8 जनवरी को फेडरल रजिस्टर में प्रकाशित होंगे. अधिकारियों ने ये भी कहा कि इसका उद्देश्य अमेरिकी श्रमिकों के आर्थिक हितों की रक्षा करना है और ये भी सुनिश्चित करना है कि अस्थायी रोजगार कार्यक्रम से उच्च दक्षता रखने वाले विदेशी कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिले.
अमेरिकी अधिकारियो ने इसका एक फायदा ये भी बताया है की कहा गया है कि H-1B वीजा की चयन प्रक्रिया में संशोधन से नियोक्ताओं को उच्च वेतन और उच्च पदों की पेशकश करने में प्रोत्साहन मिलेगा. साथ ही कंपनियां अपनी जरूरत के मुताबिक कर्मचारियों को रखने में सक्षम होंगी.
ये रोक Trump ने बढ़ाई है
H-1B वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है जिसमे अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को विशिष्ट पदों पर भर्ती करने की अनुमति है. America की तकनीकी कंपनियां इस वीजा के आधार पर भारत और चीन से हर साल हजारों की संख्या में कर्मचारियों की नियुक्ति करती हैं. बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की वजह से बड़ी संख्या में भारतीय आईटी पेशेवर प्रभावित हुए हैं क्यूंकि 31 दिसंबर को सबसे अधिक मांग वाले H-1B वीजा के साथ ही दूसरे सभी तरह के विदेशी कार्य वीजा पर रोक को ट्रम्प द्वारा तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था

