Anant TV Live

लोहिया कॉर्प 23 जुलाई से निवेशकों के लिए खोलेगी ₹3,547 करोड़ का पब्लिक इश्यू

23 जुलाई से खुलेगा लोहिया कॉर्प का पब्लिक ऑफर, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

 | 
23 जुलाई से खुलेगा लोहिया कॉर्प का पब्लिक ऑफर, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका


 

मुंबई (अनिल बेदाग): टेक्निकल टेक्सटाइल्स के लिए मशीनरी और उपकरण बनाने वाली अग्रणी कंपनी लोहिया कॉर्प लिमिटेड (पूर्व नाम कानपुर पैकेजिंग मशीन्स लिमिटेड) का ₹3,547 करोड़ का पब्लिक इश्यू 23 जुलाई 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी ने 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹404 से ₹425 तय किया है। निवेशक 27 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। न्यूनतम 35 इक्विटी शेयरों तथा उसके बाद 35 के गुणकों में बोली लगाई जा सकेगी।

यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है, जिसके तहत प्रमोटर और अन्य शेयरधारक कुल 2.59 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर बेचेंगे। बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत नेट ऑफर का 75 प्रतिशत हिस्सा क्यूआईबी, 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों और 10 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है।

कंपनी पॉलीप्रोपाइलीन और हाई-डेंसिटी पॉलीथीन वोवन फैब्रिक एवं राफिया बैग बनाने वाली मशीनरी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रमुख कंपनियों में शामिल है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर ₹17,169.95 मिलियन और शुद्ध लाभ ₹1,934.52 मिलियन रहा। इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर इक्विरस कैपिटल लिमिटेड और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड हैं। कंपनी के शेयर एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध होने का प्रस्ताव है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like