माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने ब्लू टिक सर्विस के फीचर्स की लिस्ट को अपडेट किया
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने ब्लू टिक सर्विस के फीचर्स की लिस्ट को अपडेट किया है। कंपनी ने हाल ही में पेड ब्लू टिक सर्विस को फिर से शुरू किया है, जिसके लिए यूजर्स को हर महीने 8 डॉलर (करीब 660 रुपये) का चार्ज देना होगा। वहीं, आईफोन यूजर्स के लिए ब्लू टिक चार्ज 11 डॉलर (करीब 908 रुपये) प्रति माह है। अगर यूजर्स ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन खरीदते हैं तो सर्च रैंकिंग में उनका नाम टॉप पर आ जाएगा। कंपनी ने इस सर्विस के तहत मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में कुछ अहम जानकारी दी है। ट्विटर के मुताबिक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स को तरजीह दी जाएगी। उन्हें आम ट्विटर यूजर्स से बेहतर रैंकिंग मिलेगी। ट्विटर पर सर्च या बातचीत के दौरान वेरिफाइड ब्लू टिक यूजर्स को सबसे ऊपर दिखाया जाएगा। इसकी मदद से ब्लू टिक यूजर्स द्वारा रिप्लाई किए गए ट्वीट्स की रैंकिंग बढ़ा देगा। इसके अलावा ट्विटर ने ब्लू चेकमार्क यूजर्स के लिए और भी बेनिफिट्स दिए हैं। ट्विटर के सीईओ एलोन मस्क ने नवंबर में वादा किया था कि सब्सक्राइबर्स को रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्राथमिकता मिलेगी। मस्क के मुताबिक, ट्विटर पर स्पैम और स्कैम जैसी चीजों को खत्म करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।
इस महीने की शुरुआत में, कंपनी ने अपने वादे को दोहराते हुए कहा, "ब्लू चेकमार्क ग्राहकों को घोटालों, स्पैम और बॉट्स की उपस्थिति को कम करने के लिए खोजों, उल्लेखों और उत्तरों में तेजी से वरीयता मिलेगी। ट्विटर पर बड़े वीडियो अपलोड करने के विकल्प का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। पेड सब्सक्राइबर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर लंबे वीडियो अपलोड कर सकेंगे। अपडेटेड पेज में बताया गया कि अब सब्सक्राइबर 1080hp रेजोल्यूशन और 2GB फाइल साइज के 60 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर सकते हैं। हालांकि, ट्विटर ने साफ किया कि वीडियो कंपनी के नियमों के मुताबिक ही होना चाहिए।इससे पहले, ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर 1080hp रेजोल्यूशन का केवल 10 मिनट का वीडियो अपलोड कर सकते थे। वहीं, वीडियो अपलोड करने के लिए 512MB तक की फाइल साइज की इजाजत थी। आपको बता दें कि कंपनी ने ब्लू टिक सर्विस को फिर से लॉन्च कर दिया है। जब मस्क ने पहली बार ब्लू टिक सेवा शुरू की थी तो नकली सत्यापित खातों की बाढ़ आ गई थी, जिसके बाद इस सेवा को बंद कर दिया गया था।

