Anant TV Live

Share Market: सेंसेक्स में 400 अंकों की गिरावट, 15200 के पार बंद हुआ निफ्टी

 | 

आज भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों की नरमी के बीच कुछ बड़ी कंपनियों के नुकसान के चलते बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 400 अंकों की गिरावट के साथ 51,703 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 104 अंक गिरकर 15,208 के स्तर पर बंद हुआ।

सुबह शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक गिर गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक समय 310.50 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,793.67 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी भी 74.35 अंक यानी 0.49 प्रतिशत नीचे 15,239.10 अंक पर कारोबार कर रहा था।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 52,516.76 के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन अंत में यह 49.96 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 52,104.17 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 15,313.45 अंक पर बंद हुआ। 

Around The Web

Trending News

You May Also Like