Anant TV Live

अवैध खनिज परिवहन करते 19 वाहन जब्‍त

 | 

रायसेन। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन कर शासन को राजस्व की हानि पहुंचाने वाले वाहनो की जाँच करने खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई वाहन जप्त किये | 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने जिले में अवैध खनन करने वालो के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाये जाने के कारण अवैध खनन एवं रेत, गिट्टी, मुरम एवं इंट का परिवहन करते हुए कई वाहन जप्त कर थानो में खडे कराये गए | गोहरगंज थाने में कोपरा/मुरम का परिवहन करते हुए डम्फर क्रमांक mp38H1473, mp38H1190, mp38H1290 बाड़ी में mp38 H4853, mp38 H0168, Nl01AB7586 मिट्टी मुरम का परिवहन करते हुए जप्त किये । 

खरबई पुलिस चौकी में एक टाटा 407 mp15G1757 ईट परिवहन एवं थाना सुल्तानपुर में गिट्टी एवं डस्ट का परिवहन करते हुए Nl01AB5550, Nl01AB7108 एवं Nl01AC8936 को जप्त करने की खबर के बाद अवैध खनन करने वाले खनिज माफिया में हड़कंप मच गया | 

खनिज निरीक्षक राजीव कदम ने बताया की जिले में अवैध खनन एवं बिना रायल्टी कर सरकार को राजस्व कि हानि पहुंचाने वालों  के खिलाफ मुहीम जारी रहेगी | 

Around The Web

Trending News

You May Also Like