Anant TV Live

पहले से बने मत्स्य पालन मंत्रालय की मांग कर घिरे राहुल गांधी, विभाग संभालने वाले गिरिराज सिंह ने कसा तंज

 | 
पहले से बने मत्स्य पालन मंत्रालय की मांग कर घिरे राहुल गांधी, विभाग संभालने वाले गिरिराज सिंह ने कसा तंज

पुडुचेरी के अपने दौरे में राहुल गांधी ने बुधवार को मछुआरों की एक सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अलग मंत्रालय बनाने की बात कही, जिसे लेकर अब वह केंद्रीय मंत्रियों और ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। राहुल गांधी ने किसान आंदोलन और मछुआरों का जिक्र करते हुए कहा, 'सरकार ने देश की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों के खिलाफ तीन बिल पास किए हैं। आपको आश्चर्य होगा कि मैं यहां मछुआरों के बीच किसानों की बात क्यों कर रहा हूं। मैं आप लोगों को समुद्र का किसान मानता हूं।'

राहुल गांधी ने कहा कि यदि जमीन के किसानों के लिए दिल्ली में मंत्रालय हो सकता है तो फिर समुद्र के किसानों के लिए ऐसा क्यों नहीं हो सकता। राहुल गांधी के इस बयान पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, 'राहुल जी! आपको इतना तो पता ही होना चाहिए कि 31 मई, 2019 को ही मोदी जी ने नया मंत्रालय बना दिया और 20050 करोड़ रुपये की महायोजना (PMMSY) शुरू की जो आज़ादी से लेकर 2014 के केंद्र सरकार के खर्च (3682 cr) से कई गुना ज़्यादा है।'

Around The Web

Trending News

You May Also Like