Anant TV Live

चीन से कर्ज लेकर फंसी श्रीलंकन सरकार के सहयोग के लिए भारत आगे आया

 | 
ok

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने आज इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने श्रीलंका के वित्त मंत्री महामहिम बासिल राजपक्षे के साथ एक वर्चुअल बैठक में आज सार्क मुद्रा विनिमय व्यवस्था और ACU (Asian Clearing Union) स्थगित करने के तहत श्रीलंका को 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विस्तार का उल्लेख किया। श्रीलंका की सहायता के लिए 2 महीने में 515.2 मिलियन अमरीकी डॉलर का समझौता होगा।

MEA ने अपनी जानकारी में आगे एक और मसले को सॉल्व करने का प्रयास किया। इसके तहत विगत दिनों श्रीलंकन सेना द्वारा पकड़े गए भारतीय मछुआरों  के बारे अपनी मांग रखी। इसके लिए भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने श्रीलंका में हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों का मुद्दा उठाया और श्रीलंका सरकार से मानवीय कारणों से हिरासत में लिए गए मछुआरों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

ज्ञात हो कि भारत श्रीलंका के पड़ोसी होने के साथ दक्षिण एशियाई सुरक्षा रणनीति या घेरे का प्रमुख हिस्सा है, इसलिए भारत अपना एक महत्वपूर्ण सुरक्षा रणनीतिक देश के साथ संबंध को किसी भी कीमत में। खराब नहीं करना चाहता है। ऐसे में जब श्रीलंका कर्ज संकट में घिरा हुआ है, वैसे में भारत ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like