Anant TV Live

अफीम की खेती करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

 | 

मेदिनीनगर । ज़िले के नक्सल प्रभावित थाना मनातू क्षेत्र में पुलिस ने अफीम की खेती करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। नागद गांव से 27 लोगों को अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मनातू थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी गांव में अफीम की खेती की जाती रही है। पोस्ता की खेती की जानकारी मिलने पर मनातू पुलिस एक सप्ताह से इसे नष्ट करने व इसमें संलिप्त लोगों को चिन्हित करने के अभियान में जुटी है। पुलिस ने सिकनी, नागद व बेटापाथर गांव में जा कर दस एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में लगे पोस्ता के पौधों को नष्ट किया है। एजेंसी

Around The Web

Trending News

You May Also Like