Anant TV Live

फिर लौटेगी ठंड? हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश

 | 
फिर लौटेगी ठंड? हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है जिससे मैदानी इलाकों में मौसम के मिजाज बदल सकते हैं, हालांकि आज दिल्ली में तापमान बढ़ने की खबर है लेकिन पहाड़ी इलाको में बर्फ पड़ने से मौसम का रूख बदल सकता है। संभावना है कि जाते-जाते एक बार फिर ठंड अपना अहसास दिला सकती है।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के तहत, अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में व्यापक वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। 22 से 25 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश में भी व्यापक रूप से वर्षा या बर्फबारी की संभावना है और इसी समय उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा या बर्फबारी हो सकती है।

23 और 24 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में और उत्तराखंड में भी तूफान आने की संभावना है। 

दक्षिण इलाकों में बारिश

अगले दो दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा, घने कोहरे की वजह से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like