पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के मामले में आज सुनवाई

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अहम कड़ी मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के मामले में आज सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मुम्बई पुलिस को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा जारी रहेगी।
मुंबई पुलिस को सुप्रीम कोर्ट ने आज आदेश दिया कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा जारी रहेगी और कोर्ट ने मुंबई पुलिस को साथ ही यह निर्देश भी दिया कि महाराष्ट्र पुलिस उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर अपनी जांच जारी रख सकती है लेकिन उन मामलों में अदालत में कोई चालान दायर नहीं किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के मामले में सीबीआई से परम बीर सिंह की याचिका पर अपना हलफनामा दाखिल करने को कहा और मामले की अगली सुनवाई के लिए डेट 11 जनवरी 2022 को तय की। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसे महाराष्ट्र पुलिस द्वारा परम बीर सिंह के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जांच अपने हाथ में लेने में कोई समस्या नहीं है।
ज्ञात हो कि ज्ञात हो कि इस हाई प्रोफाइल मामले में पिछली सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने विगत गुरुवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को अपना पता बताने का निर्देश देते हुए कहा था कि जब तक हमें यह पता नहीं चल जाता कि आप कहां हैं? तब तक कोई सुरक्षा नहीं दी जाएगी, कोई सुनवाई नहीं होगी। परमबीर सिंह ने न्यायालय से सुरक्षात्मक आदेश देने का अनुरोध किया है।
ज्ञात हो सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के दो दिन बाद ही विगत शनिवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोरेगांव में एक पुलिस थाने में उनके तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज वसूली के मामले में भगोड़ा आरोपी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। बता दें कि कोर्ट के द्वारा लगातार समन जारी होने के बाद भी पेश न होने के कारण मुंबई की अदालत ने परमबीर सिंह को आधिकारिक रूप से भगोड़ा घोषित कर दिया था।
इस आदेश में कहा गया था कि अगर परमबीर सिंह जल्द ही मुंबई पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करते हैं तो उनकी संपत्तियों को मुंबई पुलिस जब्त कर लेगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा दी थी, जिस पर आज सुप्रीम ने मुंबई पुलिस को स्थिति साफ़ कर दी।