Anant TV Live

ऋतिक रोशन ने ‘War 2’ के बारे में दिया अपडेट, विलेन के रूप में Jr NTR

 | 
ऋतिक रोशन ने ‘War 2’ के बारे में दिया अपडेट, विलेन के रूप में Jr NTR ऋतिक रोशन ने ‘War 2’ के बारे में दिया अपडेट, विलेन के रूप में Jr NTR

साल 2025 बॉलीवुड के लिए बीते साल से ज्यादा अच्छा रहने वाला है. कई बड़ी फिल्मों पर इस वक्त काम चल रहा है, जो इसी साल रिलीज कर दी जाएगी. इनमें से एक YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली पिक्चर यानी “War-2” है. फिल्म का अब भी काफी हिस्सा शूट होना बचा है. ऋतिक रोशन जल्द से जल्द इसे कंप्लीट कर लेंगे. पिक्चर में उनके अपोजिट Jr NTR दिखने वाले हैं, जो विलेन बनकर ऋतिक रोशन की मुश्किलें बढ़ाते नजर आएंगे. इसी बीच एक्टर ने डांस फेसऑफ को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया. ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो न प्यार है’ को री-रिलीज किया गया है. उससे एक दिन पहले यानी 9 जनवरी को रेडियो नशा ने एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. इस दौरान ऋतिक रोशन ने फैन्स से मिलकर बातचीत की. साथ ही अपनी अपकिंग फिल्म “War-2” के डांस फेस ऑफ को लेकर जानकारी दी.

ऋतिक  vs जूनियर NTR? होगा डांस फेसऑफ
इस दौरान शो की होस्ट ने ऋतिक रोशन के साथ एक गेम खेला. “ये ऑप्शन या वो” गेम में उन्हें “War-2” और “Dhoom 2” में से एक को चुनने के लिए कहा गया. इस मामले में वहां मौजूद ऋतिक के फैन्स अपनी-अपनी फेवरेट फिल्म के साइड हो गए. इस पर ऋतिक रोशन ने कहा कि- “यह बहुत मुश्किल है, क्योंकि वॉर 2 आने वाली है. इस वक्त मैं एक बड़े डांस नंबर की तैयारी कर रहा हूं. उम्मीद है कि मेरे पैर उस वक्त मजबूत रहेंगे”. ऐसे में ऋतिक रोशन ने आखिर में “War-2” को चुना.

दरअसल इस फिल्म के लिए उन्हें डांस नंबर तैयार करना है, तो उन्होंने इसे ही चुन लिया. दरअसल 2024 अप्रैल से ही कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. इनमें कहा गया था कि Jr NTR और ऋतिक रोशन आमने-सामने आ रहे हैं, पर सिर्फ एक्शन नहीं इस बार डांस फेसऑफ भी होगा. इस गाने को प्रीतम कंपोज कर रहे हैं. वहीं यह फिल्म का मुख्य हाईलाइट रहेगा. यूं तो ऋतिक रोशन की फिल्मों में उनके लिए एक अलग से डांस नंबर जरूर रखा जाता है.

ऋतिक रोशन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
इस वक्त ऋतिक रोशन के खाते में तीन बड़ी फिल्में हैं. इस वक्त वो “War-2” पर काम कर रहे हैं. इसी से वो वापसी भी करने वाले हैं. इसके अलावा आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म “Alpha” में भी उनके कैमियो की बात सामने आ रही है. इसके अलावा “Krrish 4” पर भी लगातार अपडेट्स आ रहे हैं. फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है.

Around The Web

Trending News

You May Also Like