Anant TV Live

अवार्ड विनिंग एक्टर राजकुमार राव का डेब्यू म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया

 | 
df

अवार्ड विनिंग एक्टर राजकुमार राव का डेब्यू म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया हैं, सॉन्ग का नाम "अच्छा सिला दिया" हैं, और इसमें राजकुमार के साथ हमें नोरा फ़तेही भी नजर आ रही है।

बता दे, 1992 में पाकिस्तानी सिंगर अत्ताउल्लाह ने इस सॉन्ग को गया था। इस सॉन्ग को साल 1995 में इसको दोबारा बनाया गया, जिसे सोनू निगम ने अपनी आवाज दी थी। और इस नए वर्जन को बी-प्राक और जानी की क्रिएटिव टीम ने तैयार हैं। 

सॉन्ग में हमें राजकुमार राव और नोरा का लव- हेट रिलेशनशिप में नजर आते है। एक ओर नोरा, राजकुमार के लिए रोती दिख रही हैं, तो दूसरी ओर वह अपने बॉय-फ्रेंड के साथ उसे मारने की प्लान बनती हैं, लेकिन राजकुमार बच जाते हैं, और मौका मिलते हैं, अपना बदला लेते हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिन पर वह काम कर रहे हैं। साल 2022 एक्टर के लिए काफी अच्छा रहा है। फिल्म 'बधाई दो', 'हिटः द फर्स्ट केस' और 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' में नजर आए थे। इनमें से कुछ फिल्में इनकी हिट साबित हुईं। इस साल राजकुमार जल्द ही अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़, और जान्हवी कपूर के साथ मिस्टर और मिसेज माहि में नजर आने वाले हैं। 

वहीं, नोरा फतेही आज कल कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ रही हैं। अपनी डांसिंग स्किल्स से सभी को घायल भी कर रही हैं।

Around The Web

Trending News

You May Also Like