Anant TV Live

नए लड़के को ब्रेक दे रही हैं भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह, जानिए किसे…

 | 
नए लड़के को ब्रेक दे रही हैं भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह, जानिए किसे…  

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में नई लड़कियों को ब्रेक देने का श्रेय अक्सर दिग्गज कलाकारों को लेते सुना होगा। लेकिन इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा हों रहा है, जब कोई अभिनेत्री एक नए प्रतिभाशाली लड़के को ब्रेक देने वाली हैं। हम बात कर रहे हैं, भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह की, जो खुद भी नारी शक्ति की मिशाल हैं। वे अब एक और नई शुरुआत कर रही हैं। अक्षरा सिंह, रत्नेश सिंह को ब्रेक दे रही हैं। रत्नेश उभरते हुए सिंगर हैं और वे बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से आते हैं। अक्षरा उन्हें भूषण कुमार की प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज से लॉन्च कर रही हैं।

रत्नेश सिंह को अक्षरा सावन स्पेशल गाने से दुनिया के सामने ला रही हैं। अक्षरा का मानना है कि हर प्रतिभा को एक उड़ान मिलनी चाहिए। हर प्रतिभाशाली कलाकार को मुक्कमल मंच मिलना चाहिए। मैं आज यही कर रही हूँ। रत्नेश बेहद अच्छा गाते हैं। यह आप सबों को भी पता चल जाएगा कि इंडस्ट्री को एक अद्भुत कलाकार मिलने वाला है, जब टी-सीरीज का यह गाना रिलीज होगा। इसके अलावा भी रत्नेश सिंह के कई सुरीले गाने आने वाले दिनों में लोगों के समक्ष होंगे। रत्नेश उन गानों की तैयारी में जोर – शोर से लगे हैं। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।

बताते चलें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अब तक मेल सुपर स्टार लड़कियों को लॉन्च करते थे, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है जब एक लड़की लड़के को लॉन्च करेगी। आपको ये भी बताया दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों बाबा मोशन पिक्चर की फिल्म ‘डार्लिंग’ कर रही हैं, जिसमें वे राहुल शर्मा के साथ नजर आने वाली है। राहुल शर्मा अब तक बॉलीवुड में कई सराहनीय प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं, लेकिन निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक रजनीश मिश्रा ने उन्हें अक्षरा सिंह के साथ ही भोजपुरी में लॉन्च करने का फैसला किया, क्यूँकि अक्षरा सिंह एक बेहतर कलाकार होने के साथ – साथ बेहद लोकप्रिय फेस हैं, जिसे अदाकारी से लेकर संगीत के क्षेत्र में भी महारत हासिल है। वे इंडस्ट्री की अकेली फ़ीमेल रॉक स्टार हैं और नारी शक्ति का भी प्रतीक हैं।

Around The Web

Trending News

You May Also Like