इफ्फी का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर, 2022 तक गोवा में किया जा रहा है।

शेफाली शाह पहले ही साल 2022 अपने नाम कर चुकी हैं और अब वह कुछ ऐसा करने जा रही जिससे कि वह दर्शकों के बीच एक अभिनेत्री के रूप में अपना कद और ऊंचा कर लेंगी। उन्होंने जलसा, ह्यूमन, डार्लिंग्स और दिल्ली क्राइम 2 जैसी कंटेंट रिच फिल्मों के साथ हमें एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसके बाद कल वह दर्शकों के लिए 'थ्री ऑफ अस' लेकर आई।
जिसने उन 25 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई जिसे 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भारतीय पैनोरमा 2022 के लिए चुना गया है। इफ्फी का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर, 2022 तक गोवा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा फिल्मों को ही दिखाया जाता है।
शेफाली शाह, जयदीप अहलावत, स्वानंद किरकिरे अभिनीत 'थ्री ऑफ अस' ने दर्शकों का खूब प्यार बटोरा और दर्शकों के बीच एक नया जादू क्रिएट किया। दर्शकों ने शेफाली के प्रदर्शन को खूब एंजॉय किया । साथ ही उनकी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस को देखकर भी खुश दिखाई दिए। हाल में सोशल मीडिया पर शेफाली ने इफ्फी की एक झलक शेयर की हैै। जिसमें पीले रंग की साड़ी में वे बेहद सुंदर लग रहीं हैं।
काम की बात करें तो शेफाली ने अपनी बहुप्रतीक्षित दिल्ली क्राइम 2 के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया ।अब वे आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह के साथ हाल ही में रिलीज़ हुई मेडिकल कैंपस कॉमेडी ड्रामा "डॉक्टर जी" के लिए जनता का प्यार जीत रही हैं। फैंस उनके किरदार को फिल्म में खूब पसंद कर रहे है।