Anant TV Live

जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने फैंस को चेन्नई वाले घर का दीदार कराया।

 | 
sd

जान्हवी कपूर ने हाल ही में फैंस को अपने चेन्नई स्थित घर का हाउस टूर कराया। इस दौरान उन्होंने घर से जुड़ी तमाम यादों को अपने फैंस के साथ शेयर किया। जान्हवी ने इस दौरान बताया कि जब उनकी मां श्रीदेवी जीवित थी तो उन्हें कभी भी बाथरूम में लॉक लगाने की परमिशन नहीं देती थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता था कि जान्हवी बाथरूम में जाकर लड़को से बात करने लगेंगी। जान्हवी का कहना है कि इस घर को उनकी मां श्रीदेवी ने बड़े प्यार से खरीदा और संजोया था।

मां श्रीदेवी ने खरीदा था घर

जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने फैंस को चेन्नई वाले घर का दीदार कराया। ये घर दिवंगत एक्ट्रेस और जान्हवी की मां श्रीदेवी ने खरीदा था। श्रीदेवी ने इस घर को काफी प्यार से संजोया था। जान्हवी का कहना है कि उनकी मां श्रीदेवी ने दुनिया भर में ट्रेवल करके जो भी सामान खरीदा था वो सब इस घर को सजाने में लगा दिया। जान्हवी का कहना है कि जब 2018 में उनकी मां का निधन हो गया तो उन्होंने इस घर को उनकी याद में ऐसे ही रहने दिया जैसा श्रीदेवी छोड़ के गईं थीं। फैमिली का ये भी कहना है कि वो कभी भी घर के चीजों से छेड़छाड़ नहीं करते।

आज भी नहीं है बाथरुम में लॉक

जान्हवी ने इस घर से जुड़ी यादों को शेयर करते हुए कहा- "इस घर के बारे में यादों के अलावा एक चीज जो मुझे पसंद है वो ये है कि इसमें बहुत सारी चीजें ऐसी हैं जो पुरानी हैं। इसके अलावा मेरे कमरे के बाथरुम में आज भी लॉक नहीं है क्योंकि मेरी मां नहीं चाहती थी कि मैं बाथरुम में लॉक लगा के रहूं। उन्हें लगता था कि मैं लॉक लगाकर लड़को से बात करने लगूंगी।"
जान्हवी हाल ही में 'मिली' में नजर आई थीं

जान्हवी को हाल ही में फिल्म मिली में देखा गया था, अब वह नितेश तिवारी की बवाल में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। इसके अलावा जान्हवी राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी, फिल्म में जान्हवी एक क्रिकेटर की भूमिका में दिखेंगी।

Around The Web

Trending News

You May Also Like