Anant TV Live

लगन के सीजन में रिलीज हुआ खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह का गाना हसीना

सारेगामा हम भोजपुरी और खेसारीलाल यादव का एक और धमाल, रिलीज के साथ वायरल हुआ गाना ‘हसीना’ 

 | 
https://youtu.be/7CBzfyMq64U



भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और एक्ट्रेस यामिनी सिंह का गाना ‘हसीना’ आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हो गया है। लगन के मौसम में इस गाने को रॉयल प्लाजा दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया है, जो रिलीज के साथ ही वायरल भी हो रहा है, तभी महज मिनटों में इस गाने को 2 लाख से भी अधिक लोगों ने देख लिया। गाने की सबसे खास बात है कि यह लोगों को झूमने पर मजबूर कर देने वाला गाना है। सारेगामा हम भोजपुरी और खेसारीलाल यादव के कॉलेबरेशन का यह एक और नया धमाल मचाने वाला गाना है। 

लिंक :  

वहीं, गाना ‘हसीना’ को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि हसीना एक मस्ती – धमाल वाला गाना है। यह लोगों को यकीनन पसंद आएगी। एक बार फिर से इस शानदार गाने में भोजपुरी के सिरमौर खेसारीलाल यादव नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री से वादे के अनुसार, हर बार हमारी कोशिश ये रहती है कि हम दर्शकों को स्वस्थ मनोरंजन दें। अच्छे गाने दें, जिसका कारवां लोगों को मनोरंजन की दुनिया के विविधताओं का सैर कराए। हम ना अश्लीलता को पक्षधर हैं, और ना ही मकसद हमारा सिर्फ बिजनस है। हमारी कोशिश भोजपुरी को उसके समृद्धि की ओर बढ़ाने का है। इसके लिए हम अपने लेबल से हर प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका दे रहे हैं। आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल मेरा सबों से अपील होगा कि आप सभी गाना हसीना को और बड़ा हिट बनाएं। 

बात वहीं अगर गाना ‘हसीना’ के धमाकेदार म्यूजिक वीडियो खेसारीलाल यादव के साथ ठुमके लगा रही यामिनी सिंह ने कहा कि यह गाना मेरे दिल के करीब है। सारेगामा हम भोजपुरी और खेसारीलाल यादव के साथ काम करना मेरे लिए खास रहा है। इस गाने के मेकिंग के दौरान खूब मस्ती हुई। खेसारीलाल अद्भुत कलाकार हैं। उनके साथ काम करना हर किसी का सपना होता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों शादी का महीना चल रहा है, उसके लिए यह हमारी तरफ से एक उपहार है भोजपुरी समाज को। इसलिए मैं सभी ऑडियन्स से अपील करूंगी कि आप इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें। 

गौरतलब है कि गाना ‘हसीना’ को खेसारीलाल यादव ने अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है। लिरिक्स छोटू यादव का है। म्यूजिक विकि वोक्स ने दिया है। कम्पोजिशन शुभम तिवारी का है। डायरेक्टर – कोरियोग्राफर गीता तमता हैं

Around The Web

Trending News

You May Also Like