Anant TV Live

सिंगर मीका सिंह अपने टीवी शो स्वयंवरः मीका दि वोटी के लिए इंदौर आए हुए हैं

 | 
as

सिंगर मीका सिंह अपने टीवी शो स्वयंवरः मीका दि वोटी के लिए इंदौर आए हुए हैं।  शहर में इसकी शूटिंग चल रही है। इसके लिए मनीषपुरी स्थित टाउनशिप के लिए फ्लैट में शो का सेट लगाया है। इसके प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया है रविवार को देर रात तक इस शो की शूटिंग चली।

इस शो में मीका के परिवार को भी दिखाया गया है और बरातियों में इंदौर के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के भतीजे यश शुक्ला व अन्य परिजन भी शामिल हैं। वे भी शो में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यश शुक्ला की पत्नी मीका की मैनेजर रही हैं और उनसे पारिवारिक रिश्ता है। इस कारण दो महीने पहले यश-डिम्पल की शादी में मीका ने अपनी प्रस्तुति भी दी थी। अब अपने शो में बरातियों के रूप में मीका सिंह ने इन्हें शामिल किया है। इंदौर की मॉडल और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी के साथ भी मीका की नजीदीकियां हैं।  दोनों की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। आकांक्षा पुरी भी इस शो की की 12 प्रतिभागियों में शामिल हैं। वे भी मीका को शादी के लिए प्रभावित करतीं नजर आएंगी। 

Around The Web

Trending News

You May Also Like