Anant TV Live

एक्ट्रेस ने आरआरआर की टीम के साथ फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर टीम को बधाई दी है।

 | 
 एक्ट्रेस ने आरआरआर की टीम के साथ फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर टीम को बधाई दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले भारत की तरफ से ऑस्कर 2023 में जाने वाली आधिकारिक फिल्म छेलो शो के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग ऑर्गेनाइज की थी। वहीं, अब वो अमेरिका में हुए आरआरआर की स्क्रीनिंग पर भी पहुंची। स्क्रीनिंग से एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। पहली फोटो में प्रियंका आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली और म्यूजिशियन एमएम कीरावानी के साथ खड़ी हैं और हाथ में माइक लेकर स्पीच देत हुए नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म की टीम का बधाई देते हुए कहा, “कम से कम मैं इतना योगदान तो दे सकती हूं इस इनक्रेडिबल इंडिया फिल्म के सफर में। शुभकामनाएं और बधाई आरआरआर, एसएस राजामौली, एमएम कीरावानी, राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, प्रेम रक्षित (कोरियोग्राफर), काल भैरव (गायक), चंद्रबोस (गीतकार)…”

प्रियंका ने एक और तस्वीर पोस्ट की हैं, जिसमें वो राजामौली और कीरावानी के साथ कैमरे के लिए पोज कर रही हैं। एक्ट्रेस ने आरआरआर की स्क्रीनिंग के लिए ब्लैक कलर का ब्लेजर और क्रीम कलर का पैंट कैरी किया।

आरआरआर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर दो बड़े अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब नाम अपने नाम किया। वहीं, क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स 2023 में आरआरआर ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का टाइटल जीता। 

Around The Web

Trending News

You May Also Like