भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है

 | 
sd

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने ही एक बार अपना नाम निरहुआ कैसे पड़ा इसके बारे में बताया था। अभिनेता ने कहा था, जब मैं अपनी फिल्म 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' में काम कर रहा था, तो उस समय मेरे पास एक एल्बम आया। जिसका नाम 'निरहुआ नाम है' था। एल्बम काफी लोकप्रिय हुआ और लोगों को लगने लगा कि दिनेश लाल यादव का असली नाम निरहुआ ही है। ऐसे में सब उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे। वहीं, अभिनेता ने कई फिल्मों में काम किया, जिसका नाम भी निरहुआ है।

खेसारी लाल यादव
भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। भोजपुरी के सुपरस्टार बनने से पहले खेसारी ने काफी मेहनत की थी। खेसारी लिट्टी चोखा बेचा करते थे। फिर उन्होंने अपने मन में ठानी और अभिनय में अपना हाथ आजमाया। खेसारी ने कपिल शर्मा शो में इस बात खुलासा किया था कि इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने ही अपना नाम शत्रुघ्न से बदलकर खेसारी कर लिया था।