Anant TV Live

आज सोनम ने अपने चाहने वालों की ख्वाहिश पूरी करते हुए अपने बेटे की एक झलक लोगों को दिखा दी

 | 
zd

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी जिंदगी का एक नया सफर शुरू किया है, जिसमें उनके पति आनंद आहूजा भी बराबर के भागीदार हैं। दरअसल, अभिनेत्री के घर कुछ महीनों पहले ही नन्हे राजकुमार का जन्म हुआ है, जिसका नाम वायु रखा गया है। सोनम और आनंद माता-पिता बनने के बाद खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री अक्सर बेटे से साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं पर अभी भी सोनम ने उसका चेहरा नहीं दिखाया है। उनके फैंस वायु का चेहरा देखने के लिए तरस रहे हैं। लेकिन आज सोनम ने अपने चाहने वालों की ख्वाहिश पूरी करते हुए अपने बेटे की एक झलक लोगों को दिखा दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बेटे के चेहरे की हल्की सी झलक दिखाई है।

दरअसल, सोनम कपूर मां बनने के बाद पहली बार अपने पति और बेटे वायु के साथ घूमने-फिरने यानी वेकेशन पर निकली हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा कर अपने वेकेशन की झलक दिखाई है। साझा की गई वीडियो में सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने बेटे वायु को दुलारते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में नन्हे वायु के चेहरे की हल्की सी झलक भी देखने को मिल रही है। सोनम के इस ट्रैवल वीडियो पर फैंस से लेकर स्टार्स तक सभी कमेंट कर वायु पर प्यार लुटा रहे हैं।

वीडियो साझा करते हुए सोनम कपूर ने लिखा, ‘स्वीट नथिंग्स।’ और इसके साथ पेरेंट्स हैशटैग दिया है। आपको बता दें, स्वीट नथिंग्स टेलर स्विफ्ट द्वारा गाया गया एक गाना है। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर फैंस लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। सोनम द्वारा साझा किए गए इस वीडियो पर आनंद अहूजा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अपनी दुनिया के साथ दुनिया घूम रहा हूं।’ इसके साथ ही कई बॉलीवुड स्टार्स भी वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ-साथ अथिया शेट्टी ने वीडियो पर हार्ट इमोजी कमेंट बॉक्स में ड्रॉप किया।

कुछ दिन पहले ही सोनम कपूर ने अपने नन्हे राजकुमार वायु की नर्सरी की तस्वीरें साझा की थीं। अपने बेटे के लिए अभिनेत्री ने जंगल थीम की नर्सरी बनवाई है, जिसमें उन्होंने ज्यादातर फर्नीचर लकड़ी का लगवाया है। वायु के कमरे में बहुत सारी खूबसूरत पेंटिंग्स भी लगी हुई हैं। नर्सरी की तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम कपूर ने एक नोट भी लिखा था, जिसमें अभिनेत्री ने उन तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस नर्सरी को बनाने में सहायता की थी। अभिनेत्री ने नर्सरी के डिजाइन और क्रिएटिव आर्ट वर्क के लिए धन्यवाद कहा था।

Around The Web

Trending News

You May Also Like