विक्रम गोखले की बेटी ने कहा, 'विक्रम गोखले की हालत नाजुक है और अभी भी लाइफ सपोर्ट पर हैं
Nov 24, 2022, 18:01 IST
|
विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में 1971 में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म परवाना से डेब्यू किया था। अपने 40 साल के करियर में विक्रम गोखले ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था। जिन में मिशन मंगल, हिचकी, अय्यारी, बैंग बैंग, दे दना दन, भूल भुलैया, अमिताभ बच्चन के साथ अग्निपथ, सलमान खान- ऐश्वर्या राय- अजय देवगन के साथ हम दिल दे चुके सनम आदि शामिल हैं। साल 2010 में विक्रम ने मराठी फिल्म अनुमति के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब भी जीता था। वहीं मराठी फिल्म आघात से बतौर निर्देशक भी उन्होंने डेब्यू किया था। बता दें कि आखिरी बार विक्रम गोखले, शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दसानी के साथ फिल्म निकम्मा में नजर आए थे।