anant tv

 प्रियंका ने यह डॉक्युमेंट्री देखने के बाद इंस्टाग्राम पर तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने लिखा, 'भावनाओं से भरा एक ट्रंक।

 
zxc
इस साल होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स पर हर देशवासी की नजरें टिकी हैं। जहां एक तरफ 'आरआरआर' का 'नाटू नाटू' गाना ऑस्कर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट है, वहीं गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' के साथ-साथ दो डॉक्युमेंट्री- 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' और 'ऑल देट ब्रीद्स' की भी चर्चा है। अब ऑस्कर कौन सी फिल्म लेकर आएगी, यह तो 13 मार्च को पता चलेगा, लेकिन फिलहाल प्रियंका चोपड़ा के दिल में डॉक्युमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' उतर चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही यह डॉक्युमेंट्री देखी और इसका रिव्यू किया है।

The Elephant Whisperers इस बार ऑस्कर्स में 'बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट कैटिगरी' में नॉमिनेटेड है। इसे गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन कार्तिकी गोंसाल्विस ने किया है। यह डॉक्युमेंट्री दक्षिण भारत में एक अनाथ हाथी के बारे में एक सच्ची कहानी है। 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' में दक्षिण भारत के एक ऐसे कपल की कहानी है, जो एक अनाथ हाथी रघु को गोद लेता है और उसकी अपने बच्चे की तरह देखभाल करता है। यही नहीं, यह कपल उस हाथी को पूजता भी है और हर तरह से सुरक्षित रखता है।

प्रियंका चोपड़ा ने की खूब तारीफ

The Elephant Whisperers में इंसान और जानवर के बीच जो निस्वार्थ प्यार दिखाया गया है, वह प्रियंका चोपड़ा के दिल को छू गया। प्रियंका ने यह डॉक्युमेंट्री देखने के बाद इंस्टाग्राम पर तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने लिखा, 'भावनाओं से भरा एक ट्रंक। दिल को छू लेने वाली डॉक्यूमेंट्री में से एक, जिसे मैंने हाल ही में देखा है। मुझे बहुत पसंद आई। इस अद्भुत कहानी को जीवंत करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।'

गुनीत मोंगा ने दिया जवाब

गुनीत मोंगा की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने प्रियंका के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, 'थैंक यू प्रियंका चोपड़ा। तुम बेस्ट हो। हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। वी लव यू प्रियंका चोपड़ा।'

The Elephant Whisperers की इन डॉक्युमेंट्री से टक्कर

ऑस्कर्स में बेस्ट शॉर्ट डॉक्युमेंट्री की लिस्ट में 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की जिन बाकी डॉक्युमेंट्री से टक्कर है, वो हैं 'हाउल आउट', How Do You Measure A Year, 'द मार्था मिशेल इफेक्ट' और 'स्ट्रेंजर एट द गेट'। वहीं प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो, वह वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसमें प्रियंका एक जासूस के रोल में हैं। हाल ही 'सिटाडेल' का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिला।

From around the web