Anant TV Live

अजय देवगन के देवगन सिनेएक्स ने प्रीमियम मल्टीप्लेक्स के साथ राजकोट में किया डेब्यू

 | 
अजय देवगन के देवगन सिनेएक्स ने प्रीमियम मल्टीप्लेक्स के साथ राजकोट में किया डेब्यू

डॉल्बी एटमॉस ऑडिटोरियम वाले 5 स्क्रीन के इस मल्टीप्लेक्स के साथ राजकोट के दर्शकों को मिलेगा फिल्म देखने का अनोखा अनुभव

Link: www.instagram.com/p/DfWYbxhCGxT/?cplk=cHhuMms5YW1ueGFk

राजकोट, नवम्बर, 2026: अजय देवगन के देवगन सिनेएक्स ने लग्जरी एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी पकड़ लगातार मजबूत की है। फिलहाल ब्रांड 20 शहरों में 21 प्रॉपर्टीज़ के माध्यम से 65 स्क्रीन चला रहा है, और इस साल 25 नई स्क्रीन शुरू होने की तैयारी है। हैदराबाद और बेंगलुरु में नए मल्टीप्लेक्स की घोषणा के साथ ब्रांड देश के अहम् बाजारों में लगातार अपना विस्तार कर रहा है। राजकोट में कदम रखना इस सफर का एक और बड़ा पड़ाव है, जिसके साथ अब पूरे गुजरात में ब्रांड की उपस्थिति का विस्तार हुआ है।

राजकोट के मावड़ी इलाके में मार्वल प्लस मॉल में खुले इस नए मल्टीप्लेक्स में कुल 5 स्क्रीन हैं, जिनमें एक डॉल्बी एटमॉस ऑडिटोरियम भी शामिल है। यहाँ कुल 574 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। यह मल्टीप्लेक्स देवगन सिनेएक्स की उसी सोच को दर्शाता है, जिसमें उम्दा मनोरंजन के साथ शानदार मेहमाननवाजी, प्रीमियम डाइनिंग और तकनीक को जोड़कर सिनेमा प्रेमियों को एक अलग अनुभव दिया जाता है।

प्रीमियम सुविधाएं और फिल्म देखने का बेहतर अनुभव:

लग्जरी अनुभव को और खास बनाने के लिए देवगन सिनेएक्स के हर ऑडिटोरियम में रिक्लाइनर सीटें लगाई गई हैं, जिससे दर्शकों को ज्यादा आराम मिलता है। मल्टीप्लेक्स में मल्टीक्यूज़ीन खान-पान के कई विकल्प भी हैं, जिनमें गॉरमे व्यंजन शामिल हैं, जो देवगन सिनेएक्स के खास अनुभव को और बढ़ा देते हैं। सुविधा को और आसान बनाते हुए दर्शक अपनी सीट से ही क्यूआर कोड के जरिए सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं और ऑर्डर भी दे सकते हैं। इस तरह आराम, प्रीमियम डाइनिंग और तकनीक मिलकर फिल्म देखने का एक यादगार अनुभव तैयार करते हैं।

राजकोट में ब्रांड की शुरुआत पर देवगन सिनेएक्स के सीईओ अजय अग्रवाल ने कहा, “हमें राजकोट में देवगन सिनेएक्स लाते हुए बेहद खुशी है, यह शहर में हमारा पहला मल्टीप्लेक्स है। गुजरात हमारे लिए हमेशा से एक अहम् बाजार रहा है, और राज्य के सात शहरों में हमारी मौजूदगी इस क्षेत्र में हमें और मजबूत बनाती है। हम राजकोट के दर्शकों को उन्नत तकनीक, आराम और मेहमाननवाजी का मेल देने वाला प्रीमियम सिनेमा अनुभव देने के लिए उत्सुक हैं।”

Around The Web

Trending News

You May Also Like