अक्षय कुमार ने कहा, "मुझे लगता है यह मेरी गलतियों के कारण फिल्में फ्लॉप हुई है। दर्शक बदल गए हैं। आपको भी बदलना होगा।

अक्षय कुमार एक लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्म स्टार हैं जो अपनी कार्यक्रम और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनके अभिनय कौशल और कमेडी के किरदारों के लिए जाना जाता है। वे हिंदी फिल्मों में काम करते हैं और भारतीय फिल्म उद्योग में एक प्रमुख व्यक्ति हैं। अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के रिलीज, अपडेट अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी खबरों और अन्य उद्योग संबंधित समाचारों के लिए अक्सर समाचारों में दिखते हैं। उन्हें एक प्रमुख सेलेब्रिटी एक्टर के रूप में माना जाता है जिनके फैंस उनके अगले फिल्मों और अन्य परियोजनाओं की खबरों के लिए उत्सुकता से इंतजार करते हैं।अक्षय कुमार की पिछले साल रक्षाबंधन, सम्राट पृथ्वीराज, रामसेतु और इस साल सेल्फी फ्लॉप हुई है।अक्षय ने फ्लॉप फिल्मों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अक्षय कुमार नेलगातार फ्लॉप हुई फिल्मों की रिस्पांसिबिलिटी खुद पर ली है। उन्होंने कहा कि जब उनकी बैक टू बैक फिल्म काम नहीं कर रही है,
तब समय इंतजार करने का है और बदलाव को स्वीकार करने का है। उन्होंने कहा कि यह कोई उनके लिए नया दौर नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने अपने करियर में 16 फिल्में फ्लॉप दी है। एक बार उनकी 8 फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थी। अब उनकी तीन से चार फिल्में लगातार फ्लॉप हुई है।
अक्षय कुमार ने कहा, "मुझे लगता है यह मेरी गलतियों के कारण फिल्में फ्लॉप हुई है। दर्शक बदल गए हैं। आपको भी बदलना होगा। आपको अपने आपको नए तरीके से ढालना होगा। आपको फिर से शुरू करना होगा क्योंकि दर्शक अब कुछ नया देखना चाहते हैं।यह एक अलार्म की तरह है। आपकी फिल्म नहीं चल रही है तो गलती आपकी है। मैं कोशिश कर रहा हूं। वही कर सकता हूं।"