अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स
सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे, वैदेही नायर और शो की पूरी टीम ने सेट पर केक काटकर मनाया जश्न
उत्तर प्रदेश, अक्टूबर 2026: अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ ने 100 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं, जो कि शो और उसकी पूरी टीम के लिए एक विशेष उपलब्धि है। इस मौके पर सेट पर जश्न मनाया गया, जहाँ पूरी टीम ने साथ मिलकर केक काटा और शो के किरदारों और उनकी कहानियों को दर्शकों तक पहुँचाने के अब तक के सफर को याद किया।
सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर अभिनीत ‘हमारी राधा’ की कहानी मुख्य रूप से राधा के जीवन पर केन्द्रित है। राधा का भरोसा तब डगमगाने लगता है, जब उसे अपने पति गिरधर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चलता है। जब राधा अपने रिश्ते में मिले धोखे और शादी में आ रहे बदलावों का सामना करती है, तो धीरे-धीरे उसे अपने हक के लिए आवाज़ उठाने की हिम्मत मिलने लगती है। इस कहानी के माध्यम से शो रिश्तों की उलझनों, पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक आकांक्षाओं के बीच के फर्क और खुद को नए सिरे से पहचानने के लिए जरुरी हिम्मत को सामने लाता है।
शो का हिस्सा बनना कलाकारों के लिए सिर्फ अपने किरदारों को पर्दे पर निभाने तक ही सीमित नहीं रहा है। ‘हमारी राधा’ के 100 एपिसोड्स पूरे होने के इस खास मौके पर कलाकारों ने अपने इस सफर के अलग-अलग अनुभव साझा किए। इनमें एक कलाकार के तौर पर उनका व्यक्तिगत विकास और दर्शकों के बीच उनके किरदारों को मिली प्रतिक्रियाएँ भी शामिल हैं।
सिमरन कौर, जो राधा गिरधर मौर्य का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, “राधा एक कलाकार के तौर पर मेरे सफर का अहम् हिस्सा रही है। उसका किरदार निभाने के दौरान मुझे कई तरह की भावनाओं को समझने और पर्दे पर उतारने का मौका मिला है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी, मुझे भी लगा कि मैं उसके साथ आगे बढ़ रही हूँ। मेरे लिए सबसे खास बात यह है कि मैं राधा के उस बदलाव को दिखा पा रही हूँ, जिसमें वह अपने रिश्तों पर पूरी तरह भरोसा करने वाली महिला से आगे बढ़कर अपनी ताकत को पहचानना शुरू करती है। 100 एपिसोड्स पूरे होने पर मुझे यह देखने का मौका मिला है कि हमने अब तक कितना लंबा सफर तय किया है। इस सफर को इतना खास बनाने के लिए मैं पूरी टीम की आभारी हूँ।”
गिरधर मौर्य का किरदार निभा रहे अक्षय म्हात्रे ने कहा, “गिरधर का किरदार निभाने का एक दिलचस्प पहलू यह रहा है कि शो के बाहर लोग उसके बारे में कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। कई बार लोगों ने उसके फैसलों पर सवाल उठाए हैं या राधा के साथ उसके बर्ताव पर नाराजगी जताई है। यह देखना दिलचस्प है कि दर्शक किसी किरदार को इतनी गंभीरता से लेते हैं कि वे उसके किए की जवाबदेही भी चाहते हैं। मेरे लिए दर्शकों की यह प्रतिक्रिया गिरधर का किरदार निभाने के अनुभव को और भी दिलचस्प बनाती है। 100 एपिसोड्स पूरे होना गर्व की बात है और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूँ कि आगे उसके फैसलों पर दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।”
शनाया श्रीवास्तव का किरदार निभा रहीं वैदेही नायर ने कहा, “इस सफर में मुझे सबसे अच्छा यह लगा कि शनाया को उसकी पहली छवि से आगे जाकर समझने और निभाने का मौका मिला। वह महत्वाकांक्षी और आत्मविश्वासी है, लेकिन उसके फैसलों के पीछे की वजहों को समझने से मुझे उसके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को सामने लाने में मदद मिली। सिमरन, अक्षय और बाकी कलाकारों के साथ काम करना भी मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव रहा है, क्योंकि हर सीन में कुछ नया करने और रिश्तों के नए पहलुओं को पेश करने का मौका मिलता है। साथ मिलकर 100 एपिसोड्स पूरे होने का जश्न मनाना उन लोगों और साझा अनुभवों की याद दिलाता है, जिनसे वास्तव में ऐसा शो बन पाता है।”
‘हमारी राधा’ के 100 एपिसोड्स पूरे होने के साथ कहानी में राधा, गिरधर और शनाया के बदलते रिश्तों का सफर आगे बढ़ रहा है, जहाँ उनके फैसले उनकी जिंदगी की दिशा तय कर रहे हैं।
देखिए ‘हमारी राधा’ हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

