Anant TV Live

भाईजान की नई सफेद गाड़ी का खुलासा तब हुआ जब वह हालिया एक कार्यक्रम में इस चमचमाती गाड़ी में पहुंचे।

 | 
as
लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग से लगातार मिल रही धमकियों के बीच 'किसी का भाई किसी की जान' एक्टर सलमान खान ने नई बुलेटप्रूफ SUV कार खरीदी है। उन्होंने 'निसान' कंपनी की सबसे महंगी गाड़ी 'न‍िसान पेट्रोल' अपने काफिले में जोड़ा है। फिलहाल ये गाड़ी इंडियन मार्केट में लॉन्च भी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सलमान खान की ओर से ये फैसला तमाम सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। कुछ दिन पहले ही सलमान खान को धमकी भरे ई-मेल मिले थे। इस मामले में गैंगस्टार लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। इसके बाद से ही सलमान सफेद रंग की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर SUV की सवारी करते हैं।

भारत में नहीं हुई है Nissan Patrol SUV

सलमान खान ने Nissan Patrol SUV गाड़ी को विदेश से इम्पोर्ट किया है। फिलहाल ये भारतीय बाजार में उपल्बध नहीं है। साउथ एशिया बाजारी में सबसे लोकप्रिय और मंहगी गाड़ियों में से एक एसयूवी को माना जाता है। इस बुलेटप्रूफ गाड़ी की खासियत ही यही है कि ये सुरक्षा के नजरिए से काफी खास होती है। भाईजान की नई सफेद गाड़ी का खुलासा तब हुआ जब वह हालिया एक कार्यक्रम में इस चमचमाती गाड़ी में पहुंचे।
 

सलमान खान की नई गाड़ी की कीमत

सलमान खान ने जिस लग्जरी गाड़ी को अपने काफिले में शामिल किया है वह भारत में लॉन्च भी नहीं हुई है। फिलहाल इस गाड़ी की कीमत क्या है इसे लेकर ज्यादा जानकारी भी नहीं आई है। कारण यही है क्योंकि देश में ये उपलब्ध नहीं है। वैसे समझा जा रहा है क‍ि भारतीय बाजार में इसकी कीमत 80 लाख से 1 करोड़ रुपये के करीब होगी। हालांकि, सलमान की गाड़ी बुलेटप्रूफ है ऐसे में इसकी कीमत और अध‍िक होगी।

सलमान खान का काफिला

सलमान खान हाल में एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान वह निसान एसयूवी में नजर आए तो उनके साथ Toyota Fortuner और Mahindra Bolero Neo जैसी कई अन्य गाड़ियां भी थी। एक्टर के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के अलावा मुंबई पुलिस के अधिकारी भी नजर आए।

सलमान खान का कार कलेक्शन

सलमान खान के पास निसान की एसयूवी के अलावा, Toyota landcruiser, Mercedes Benz S-Class, Lexus LX 470, ऑडी A8, Porsche Cayenne, रेंज रोवर Autobiography, ऑडी RS7, मर्सडीज AMG GLE 63 S और Mercedes Benz GL-Class भी है।

सलमान खान की आने वाली फ‍िल्‍में

सलमान खान की इस ईद 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने वाली है। इसके बाद वह यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। इतना ही नहीं जल्द ही वह फिल्मफेयर को होस्ट भी करते नजर आने वाले हैं। जबक‍ि उसके बाद वह शाहरुख खान के साथ 'टाइगर वर्सेज पठान' की शूटिंग में भी व्‍यस्‍त हो जाएंगे।

Around The Web

Trending News

You May Also Like