Anant TV Live

24 फरवरी को भव्य स्तर पर रिलीज हो रही है भोजपुरी फिल्म 'दाग एगो लांछन'

 | 
https://youtu.be/DSBKkjN655w

इंटर 10 टेलीविजन प्रा लि प्रस्तुत और  रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म 'दाग एगो लांछन' 24 फरवरी को रिलीज होगी। ये जानकारी फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल ने दी। उन्होंने कहा कि फिल्म 'दाग एगो लांछन' भव्य स्तर पर रिलीज हो है। फिल्म 24 फरवरी को ऑल ओवर इंडिया रिलीज होगी। फिल्म का प्रदर्शन देशभर के 50 से अधिक सिनेमा घरों में होगी। यह फिल्म मुंबई के मल्टीप्लेक्स कार्निवल मूवी स्टार गोरे गाँव में भी लग रही है। हमने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। फिल्म में आम्रपाली दुबे, रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत और रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है। फिल्म की शूटिंग हमने पूरी भव्यता के साथ की हैं, जिसे दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर में भी देखा। ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रेस्पॉन्स भी मिल रहा है। 

लिंक : 

फिल्म 'दाग एगो लांछन', समाज के ज्वलंत मुद्दे और उसके प्रभाव पर बनी एक खास फिल्म है। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट और मेकिंग दर्शकों को ट्रेलर में पसंद आया  है, लेकिन फिल्म कैसी है। यह 24 फरवरी को पता चल जाएगा। चाइल्ड फर्टिलिटी और रिश्तों की उलझन को लेकर बनी इस फिल्म की कहानी आम भोजपूरी फिल्मों की कहानी से अलग और नई है। यह दर्शकों को एक स्वस्थ मनोरंजन के साथ – साथ भोजपुरी फिल्म की काबिलियत को भी साबित करने वाली है। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने कहा कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है और अब सबकुछ दर्शकों पर निर्भर करता है कि फिल्म उन्हें कितना पसंद आती है। हम जल्द ही फिल्म के प्रोमोशन का भी काम शुरू कर देंगे। हम अपने दर्शकों से आग्रह करना चाहेंगे कि वे फिल्म को पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों जा कर देखें और अपनी प्रतिक्रिया दें।   

मालूम हो कि फिल्म 'दाग एगो लांछन' में मुख्य भूमिका में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे,  सुपर स्टार रितेश पांडेय, हैंडसम ब्वॉय विक्रांत सिंह राजपूत,रक्षा गुप्ता,अमित शुक्ला, रंभा सहनी,निशा तिवारी,बबलू पंडित सत्य प्रकाश और ज्योति कलश मुख्य भूमिका में है। 

Around The Web

Trending News

You May Also Like