Anant TV Live

फिल्‍म ‘कितने दूर कितने पास’ में मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज : पी एन सिंह

 | 
फिल्‍म ‘कितने दूर कितने पास’ में मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज : पी एन सिंह

माँ पीताम्बरा फ़िल्म क्रिएशन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘कितने दूर कितने पास’ के निर्माता पी एन सिंह ने कहा कि उनकी फिल्‍म दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज देने वाली है। उन्‍होंने कहा कि यह फिल्‍म स्‍ट्रेस फ्री होगी। इसमें दर्शकों को खूब मजा आने वाला है। अभी इस फिल्‍म को हम यूपी के बस्‍ती जनपद में शूट कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इसकी कहानी के इमोशन दर्शकों को खूब पसंद आने वाले हैं। ऐसी फिल्‍म अभी तक भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री में तो कभी नहीं बनी। फिल्‍म को लेकर मैं बेहद खुश हूं। फिल्‍म के डायलॉग और गाने भी सुमधुर होने वाले हैं।  

उन्‍होंने साल 2020 में सबसे अधिक फिल्‍मों की शूटिंग करने वाले भोजपुरी अभिनेता अमरीश सिंह की भी जमकर तारीफ की और कहा कि अमरीश के बेतरीन युवा कलाकार हैं। उनमें काफी प्रतिभा और एनर्जी है। उनके साथ काम करके बड़ा मजा आ रहा है। ऐसे कलाकार निर्माताओं के लिए सुकून का सबब बनते हैं। हमें उनपर पूरा भरोसा है। साथ ही हम उनकी को – एक्‍ट्रेस प्रीति मौर्या के बारे में कहना चाहते हैं कि वे भी काफी प्रतिभाशाली कलाकार हैं। मुझे लगता है कि मेरी फिल्‍म प्रतिभाशाली लोगों के हाथ में हैं। बांकी जनता जनार्दन पर सबकुछ निर्भर करता है।  

माँ पीताम्बरा फ़िल्म क्रिएशन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘कितने दूर कितने पास’ के निर्माता प्रेम नारायण सिंह और निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं। फिल्‍म में  बॉलीवुड और छोटे परदे चर्चित कॉमेडियन के. के. गोस्वामी भी प्रमुख भूमिका में होंगे।  फिल्म के लेखक शमशेर सेन हैं और कार्यकारी निर्माता रौनक मिश्रा व जय मिश्रा।  डीओपी विकास पाण्डेय व संगीतकार मुन्ना दुबे और कोरियोग्राफर मयंक श्रीवास्तव हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म के प्रमुख कलाकारों में अमरीश सिंह, प्रीति मौर्या, विक्की सिंह ,प्रियांशु सिंह ,के. के. गोस्वामी ,जूही , सत्या शुक्ला, जाग्रति जी,संजू सोंलकी, जे.पी सिंह ,बविता गौतमव बाल कलाकार अनुराग सिंह प्रतीक तिवारी हैं।

Around The Web

Trending News

You May Also Like