Anant TV Live

लोकगायक रितिक सिंह का एक और धमाकेदार गाना “जीजा जी के भाई से” हुआ रिलीज

 | 
https://youtu.be/jru6WqIhSzU


लोकगायक  रितिक सिंह का नया धमाकेदार गाना “जीजा जी के भाई से” रिलीज हो गया है। इस गाने को रितिक सिंह ने शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है, जो अब तेजी से वायरल भी हो रहा है। यह बेजोड़ गाना एक नंबर म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने में खूब मस्ती और धमाल है। गाने का गीत – संगीत बेहद कर्णप्रिय है, जिस वजह से यह अब लोगों के जुबां पर भी चढ़ने लगी है। रितिक सिंह, पावर स्टार पवन सिंह को अपना आदर्श मानते हैं और उनसे ही प्रेरणा लेकर इस गाने को बनाया है।     

लिंक :

रितिक सिंह गाने को लेकर कहते हैं कि गाना “जीजा जी के भाई से” एक रोमांटिक गाना है। इसमें कई चीजें ऐसी हैं, जो ऑडियन्स को गुदगुदाती हैं। हमारा यह गाना यूथ के बीच बेहद पसंद किया जाएगा, क्योंकि कहीं ना कहीं वे हमारे गाने से कनेक्ट कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने और शिवानी ने इस गाने के लिए खूब मेहनत की है। हमारी आवाज की केमेस्ट्री दर्शकों को भी भा रही है। साथ ही इस गाने के म्यूजिक वीडियो में सौम्या पांडेय नजर आ रही हैं, जिनके साथ मिलकर हमने इस गाने में खूब धमाल भी किया है। लिरिक्स, म्यूजिक के साथ कोरियोग्राफी भी कमाल की है। जो भी एक बार हमारे गाने को देखेगा उम्मीद है कि वह इसे बार बार देखेगा। 

Around The Web

Trending News

You May Also Like