Anant TV Live

गुंजन सिंह के नये गाने का ऑडियो रिलीज के साथ हुआ वायरल

 | 
गुंजन सिंह के नये गाने का ऑडियो रिलीज के साथ हुआ वायरल

लोकप्रिय सिंगर गुंजन सिंह का एक और गाना ‘बबुआन इधर है’ रिलीज के साथ वायरल हो रहा है। वैसे तो यह गाने का ऑडियो है, जो वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने को महज कुछ ही घंटों में 116,620 व्‍यूज मिल चुके हैं और यह गाना तेजी से श्रोताओं के बीच पहुंच रहा है। हर मिनट इस गाने के व्‍यूज छलांग लगा रहा है।  

लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=V6QCUgAy618&feature=youtu.be  

गाना ‘बबुआन इधर है’ को मिल रहे रिस्‍पांस से गुंजन सिंह बेहद खुश हैं। उन्‍होंने अपने श्रोताओं को इसके लिए धन्‍यवाद दिया और कहा कि ऑडियंस का प्‍यार और आशीर्वाद यूं ही मिलता रहे, तो आगे भी उनके मनोरंजन में एक से एक गाने लेकर आता रहूंगा। आपको बता दें कि गुंजन सिंह के इस गाने का लिरिक्‍स अजय विश्‍वकर्मा ने तैयार किया है। म्‍यूजिक आर्या शर्मा का है। रिकॉडिस्‍ट जीतू शर्मा में हैं। परिकल्‍पना राकेश सिंह मरू का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

गौरतलब है कि गुंजन सिंह एक के बाद एक हिट गाने दे रहे हैं, जिसे लोगों का खूब प्‍यार भी मिल रहा है। अभी हाल में रिलीज उनका गाना ‘लिपस्टीक पे डिस्टीक’ को लोगों ने खूब पसंद किया। उनका यह गाना एस आर के म्‍यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था, जिसका म्‍यूजिक रौशन सिंह और लिरिक्‍स यादव राज ने दिया था। और अब गाना ‘बबुआन इधर है’ का ऑडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like