Anant TV Live

होली गीत "पूरब टोला के होली" को मिल रहा है अच्छा रिस्पांस

 | 
होली गीत "पूरब टोला के होली" को मिल रहा है अच्छा रिस्पांस

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत "पूरब टोला के होली" गांव-गांव में बड़े चाव से सुना व देखा जा रहा है। इस गाने को घर की महिलाएं बहुत पसंद कर रही हैं। यह होली गीत सुनते ही लोगों ने कहा कि यह पहला ऐसा होली गीत है, जिसे घर की महिलायें भी सुन व देख रही हैं। 

गौरतलब है कि लोकप्रिय पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह के मधुर स्वर में गाया हुआ होली गीत के वीडियो में नीलम गिरी फीचर कर रही हैं। होली के रंगों में डूबा इस गीत को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पूरब टोला के होली" का वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। इसका वीडियो बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है।

Link -

https://youtu.be/7kBVGjR-sPk

इस होली गीत को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है जबकि इसका संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। इस वीडियो सांग के निर्माता विनीत शाह हैं। इस शानदार वीडियो को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है। इसके कोरियोग्राफर राहुल, ऋतिक आरा हैं। इसके एडिटर दीपक पंडित हैं। 

सिंगर प्रियंका सिंह का गाया हुआ होली गीत "पूरब टोला के होली" का वीडियो नीलम गिरी पर बखूबी फिल्माया गया है जो ऑडिएंस के लिए एक बहुत ही शानदार तोहफा है। होली का रंग अब सब पर चढ़ने लगा है ऐसे में आप भी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के युट्यूब चैनल पर जाकर नीलम गिरी की कातिलाना अदाएं देख सकते हैं। यह 2021 का होली का बड़ा धमाका है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like