Anant TV Live

करीना कपूर-सैफ अली खान के बेबी से मिलने अर्जुन कपूर

 | 
करीना कपूर-सैफ अली खान के बेबी से मिलने अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर मां बनी हैं। 21 फरवरी की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर को शनिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब करीना अपने बच्चे के साथ घर लौंट आई है। ऐसे में उनके फैमली और फ्रेंड उनसे मिलने के लिए उनके घर जा रहे हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा अपने ब्वॉय फ्रेंड अर्जुन कपूर के संग सैफ अली खान के घर पहुंची है। मलाइका के संग उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी करीना और उनके बेबी का हालचाल जानने उनके घर देखी गईं। आपको बता दें कि हाल ही में करीना और सैफ अपने नए घर में शिफ्ट हो गए थे। दोनों ने कुछ समय पहले यह घर खरीदा था। उनका नया घर भी पुराने घर के नजदीक ही है। करीना के फ्रेंड इसी घर में उनके बेबी का वेलकम करने के लिए पहुंच रहे हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि मलाइका पहली बार अर्जुन के संग करीना के घर गई है। इससे पहले भी ये दोनों कई बार एक साथ उनके घर पर पार्टी कर चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा काफी अच्छे दोस्त है। तीनों कई मौकों पर एक साथ नजर आते है। तीनों अक्सर पार्टियां करते नजर आती है।  

आपको बता दें कि बेटे के जन्म के बाद सैफ अली खान ने प्रेस स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि करीना और उनका बेटा दोनों ठीक हैं। सैफ ने इसमें कहा था, 'हमारे घर बेटे का जन्म हुआ है। मां और बेटी हेल्दी व सुरक्षित हैं। हमारे सभी शुभ चिंतकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।' 

बता दें कि सैफ और करीना की शादी 2012 में हुई थी और उनका एक बेटा तैमूर अली खान है, जिसका जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। नन्हें तैमूर जब से पैदा हुए हैं तभी से अपनी क्यूटनेस के कारण सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, अब कैमरे के सामने भी वह बिना किसी झिझक के आते हैं। करीना भी अकसर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तैमूर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब देखना होगा कि तैमूर के छोटे भाई अब कैसे मीडिया को फेस करते हैं। 

Around The Web

Trending News

You May Also Like