Anant TV Live

'काय पो चे' की रिलीज को 8 साल पूरे

 | 
'काय पो चे' की रिलीज को 8 साल पूरे

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म काय पो चे की रिलीज को 8 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने शूटिंग के दौरान का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध नजर आ रहे है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत, राजकुमार और अमित सेट पर मस्ती करते दिख रहे हैं। यह फिल्म पॉप्युलर लेखक चेतन भगत की किताब द थ्री मिसटेक्स ऑफ माय लाइफ पर आधारित थी। वीडियो में अभिषेक कपूर कहते हैं, ''यह बुक क्रिकेट, पॉलिटिक्स, लव स्टोरी और दंगा कई डायेक्शन में जाती है। यह एक एपिक स्टोरी है, लेकिन जब आप इसे स्क्रीनप्ले में बदलते है तो आपको एक थीम का चयन करना होता है। मैंने थीम के तौर पर फ्रेंडशिप को चूज किया क्योंकि मुझे लगा कि यह फिल्म का केंद्र है। मैं इसे फ्रेंडशिप-ड्रामा कहूंगा।'' अभिषेक कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''काय पो चे के 8 साल, brothers for life।''

सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस वीडियो पर सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''सुशांत के साथ एक बेहतरीन क्लासिक फिल्म। हम उन्हें बहुत मिस करते हैं। दूसरे फैन ने लिखा, ''फिल्म बहुत एंगेजिंग है। ऐसा लगता है कि हम फिल्म नहीं देख रहे हैं बल्कि हर किरदार को जी रहे हैं। लेजेंड सुशांत सिंह राजपूत को बहुत मिस कर रहा हूं।'' वहीं, एक और फैन ने लिखा, ''यह एक मास्टरपीस फिल्म है।''

'काई पो चे' मूवी में तीन दोस्तों की कहानी है। फिल्म में गुजरात भूकंप, साल 2002 का गोधरा कांड और दंगों को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है। बताते चलें कि पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। सुशांत का शव उनके मुंबई स्थित घर पर पाया गया था। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा था।

Around The Web

Trending News

You May Also Like