खेसारीलाल – काजल विवाद पर बोली जोया खान, नहीं ले सकता कोई खेसारी का स्थान
कभी भोजपुरी पर्दे पर सबसे पसंदीदा जोड़ी के रूप में जाने – जानी वाली जोड़ी खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी पर इन दिनों विवादों का साया आ गया है। ऐसे में जहां एक ओर काजल राघवानी ने खेसारीलाल यादव पर कई गंभीर आरोप लगा दिये, वहीं खेसारीलाल ने लाइव आकर यहां तक कह दिया कि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सुशांत सिंह राजपूत बनाने की साजिश चल रही है।
मगर इसी बीच भोजपुरी सिनेमा की नई पौध में शुमार खूबसूरत अभिनेत्री खेसारीलाल यादव के बचाव में सामने आ गई हैं। उन्होंने काजल राघवानी के आरोपों को लेकर कहा कि वे उनके (काजल) विचार हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि एक उनके काम न करने से खेसारीलाल यादव को कोई फर्क पड़ने वाला है। वे इंडस्ट्री के स्थापित कलाकार और अच्छे इंसान है। उनका स्थान कोई नहीं ले सकता है। अगर काजल उन्हें लाइक नहीं भी करती हैं, तो क्या फर्क पड़ता है। उनके पीछे तो कई लड़कियां फिदा हैं।
जोया खान इन दिनों भोजपुरी फिल्म ‘एगो राधा, एगो मीरा’ की शूटिंग इन दिनों लालगंज, बिहार में कर रही हैं। जहां सेट पर उन्होंने एक बार फिर से कहा कि वे खेसारीलाल यादव को लाइक करती हैं। उन्होंने कहा कि खेसारीलाल यादव जब स्क्रीन प्ले करने जाते हैं तो खुद को भूल जाते हैं और दर्शकों के दुनिया में आ जाते हैं। उनका स्थान कोई नहीं ले सकता है। सभी जेनरेशन के अभिनेत्रियां लाइक करती हैं और फिल्म करना चाहती है। मैं भी उनके साथ फिल्म करना चाहती हूं। उनके मूवी बहुत कुछ सिखाती है। मैं उनको खूब फॉलो करती हूं।