Anant TV Live

ण्डटीवी के ‘हे भगवान- कितना बदल गया इंसान!‘ की उज्जैन में हुई शूटिंग ; तरूण खन्ना और जयशंकर त्रिपाठी ने बताए अपने आध्यात्मिक अनुभव

 | 
asda

हल्के-फुल्के और पारिवारिक मनोरंजन के अपने वादे को कायम रखते हुए एण्डटीवी ने अपनी आगामी डिवाइन ड्रैमेडी ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान! ‘ की विशेष ऑन-लोकेशन शूटिंग आध्यात्मिक नगरी उज्जैन में की। एक ऐसी कहानी, जो आस्था, बदलते मानवीय मूल्यों और दैवीय हस्तक्षेप को दर्शाती है, की शुरुआत के लिए महाकाल की नगरी और पवित्र महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के लिए प्रसिद्ध उज्जैन से बेहतर स्थान कोई और नहीं हो सकता था। 

उज्जैन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो आम भारतीय जीवन में पौराणिक स्पर्श को सहजता से पिरोता है। जिस शहर में कहानी घटित होती है, वहीं शूटिंग करने से महेश शर्मा (जयशंकर त्रिपाठी) की ईमानदारी, विश्वास और अप्रत्याशित दैवीय मार्गदर्शन की यात्रा को वास्तविकता और भावनात्मक गहराई मिली। महादेव की भूमिका निभा रहे तरुण खन्ना उस दैवीय शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो मानवता को देखती है और उसका मार्गदर्शन करती है। 

टीम ने शहर के प्रसिद्ध घाटों, मंदिरों के आसपास और शांत नदी तटों पर शूटिंग की, जहाँ की सादगी और पवित्र ऊर्जा कहानी का मूल स्वर बन गई। उज्जैन का आध्यात्मिक वातावरण स्वाभाविक रूप से कथा को समृद्ध करता है और पात्रों की यात्रा को यथार्थ और श्रद्धा से जोड़ता है, जो केवल महाकाल की नगरी ही दे सकती है।

अपने अनुभव साझा करते हुए तरुण खन्ना ऊर्फ महादेव ने कहा, “उज्जैन में शूटिंग करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा। चूँकि, हमारी कहानी इसी पवित्र शहर पर आधारित है, यहाँ फिल्मांकन करने से वह प्रामाणिकता मिली, जो सेट पर संभव नहीं होती। यहाँ के लोगों और संस्कृति के बीच रहकर मैं कहानी से और गहराई से जुड़ पाया। उज्जैन की आध्यात्मिक ऊर्जा अत्यंत शक्तिशाली है, जिसने महादेव के किरदार से मेरा संबंध और मजबूत किया। इस शेड्यूल की खास बात यह भी रही कि मैंने अपना जन्मदिन इसी पावन नगरी में मनाया। पैक-अप के बाद मैं अक्सर मंदिरों में जाकर कुछ शांत पल बिताता था और उस शांति को महसूस करता था।”

शो में ईमानदार वकील महेश शर्मा की भूमिका निभा रहे जयशंकर त्रिपाठी ने कहा, “उज्जैन में शूटिंग होने से मुझे महेश के सत्य और नैतिकता जैसे मूल्यों से और गहराई से जुड़ने का मौका मिला। यहाँ की आस्था और श्रद्धा का वातावरण किरदार की यात्रा को और अधिक वास्तविक बनाता है। स्थानीय लोगों की सादगी और आत्मीयता प्रेरणादायक रही। शूटिंग के दौरान मैंने स्थानीय संस्कृति को करीब से महसूस किया-चाहे घाटों पर लोगों से बातचीत करना हो या पारंपरिक पोहा और जलेबी का स्वाद लेना-यह अनुभव मेरे लिए व्यक्तिगत और आत्मिक दोनों स्तर पर खास रहा।”

‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान!‘ का प्रीमियर जल्द ही एण्डटीवी पर होगा और इसे विशेष रूप से हिंर्दी 5 पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Around The Web

Trending News

You May Also Like