Anant TV Live

निरहुआ के नए होली गाने 'बुरा न मानो होली है' रिलीज होते ही वायरल

 | 
निरहुआ के नए होली गाने 'बुरा न मानो होली है' रिलीज होते ही वायरल

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव यानी की निरहुआ अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। लाखो लोग उनके चाहने वाले हैं। वे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। एक्टिंग के साथ ही उनकी आवाज लोगों को काफी पसंद आती है। आए दिनों उनके गाने वायरल होते रहते हैं। खेसारी की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके वीडियो के साथ ही उनके फोटोज भी वायरल होते रहते हैं।

वहीं उनका एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये गाना राजनीतिक पार्टियों की होली के आधार पर बनाया गया है। निरहुआ का नया गाना 'बुरा न मानो होली है'। इस गाने को 28 फरवरी को रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज होते ही यह वायरल हो गया है। कुछ ही समय में इस वीडियो को लाखो व्यूज मिल गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि निरहुआ सफेद कुर्ता पयजामा में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वे सन ग्लासेज लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उनका लुक काफी गजब का लग रहा है। वे गले में बीजेपी का सिंबल डाले हुए हैं। वहीं राजनीतिक पार्टियों पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।

निरहुआ के अलावा प्यारे लाल यादव, संतोष पहलवान, आशीष वर्मा, हरिकेश यादव, पवन सिंह राजपूत, राजेश भगत भी नजर आ रहे हैं। ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like