Anant TV Live

निर्देशक राज किशोर प्रसाद राजू को अपनी तीन फिल्‍मों के लिए निराला फिल्‍म्‍स कंबाइन ने किया साइन

 | 
निर्देशक राज किशोर प्रसाद राजू को अपनी तीन फिल्‍मों के लिए निराला फिल्‍म्‍स कंबाइन ने किया साइन

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर निर्देशक राज किशोर प्रसाद राजू के लिए नया साल बेहद शानदार साबित हो रहा है। यही वजह है कि उन्‍हें कई फिल्‍मों के ऑफर लगातार आ रहे हैं। आज ही उन्‍हें निराला फिल्‍म्‍स कंबाइन ने अपनी तीन फिल्‍मों के लिए बतौर निर्देशक साइन किया है। इस फिल्‍म की निर्माता रंजना कुमारी हैं, जिन्‍होंने अपनी फिल्‍मों के लिए राज किशोर प्रसाद राजू को साइन किया है।

रंजना कुमारी ने कहा कि राज किशोर प्रसाद राजू बेहतरीन निर्देशक हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव अच्‍छा रहेगा। वे इन दिनों लगातार कई फिल्‍मों में व्‍यस्‍त हैं। फिर भी उन्‍होंने हमारे साथ काम करने की सहमति दी। हमें उम्‍मीद है कि हम एक टीम की तरह अच्‍छी फिलमें दर्शकों के लिए लेकर आयेंगे। आपको बता दें कि राज किशोर प्रसाद राजू ने अभी हाल ही में सिंहासन, मेरे पापा की शादी में जरूर आना,वंश,  हैलो पापा जैसी फिल्‍मों की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। ये फिल्‍में जल्‍द ही रिलीज भी होने वाली है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like