अभिनेत्री पाखी हेगड़े और पृथ्वी तिवारी का धमाकेदार गाना “करेजवा में गोली लगे” हुआ वायरल
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा पाखी हेगड़े और स्टार अभिनेता पृथ्वी तिवारी का नया गाना “करेजवा में गोली लगे” रिलीज होते ही वायरल हो गया है। यह गाना टेकमी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और दर्शकों से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस गाने में नेहा राज की सुरीली आवाज और गाने के वीडियो में पृथ्वी तिवारी का जबरदस्त स्वैग और पाखी हेगड़े की मदमस्त अदाएं हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। दोनों सितारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने को और भी खास बना दिया है।
लिंक :
पाखी ने गाने को लेकर कहा, “यह गाना मेरी अब तक की सबसे शानदार प्रस्तुतियों में से एक है। इसकी धुन, लिरिक्स और वीडियो में कुछ ऐसा खास है जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा। उम्मीद करती हूं कि यह गाना सबके दिलों में बस जाए। आप इसे जरुर देखें और हमारे गाने को खूब प्यार दें, जो आप सबों के लिए बनाया है।” गाने के सह-कलाकार पृथ्वी तिवारी ने कहा, “‘करेजवा में गोली लगे’ सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि इसमें भावनाओं और जोश का मेल है। गाने का हर फ्रेम बड़ी बारीकी से शूट किया गया है। दर्शकों का प्यार देखकर बेहद खुशी हो रही है।”

