Project K एक फैंटेसी ड्रामा है, जिसमें प्रभास एकदम नए अवतार में नजर आएंगे। इसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

Prabhas और दीपिका पादुकोण स्टारर Prabhas K के प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त ने इंटरव्यू में फिल्म को लेकर खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि ऑडियंस ने ऐसी मूवी, पहले कभी नहीं देखी होगी। इसमें साइंस-फिक्शन, फैंटेसी, ग्राफिक्स और हाई लेवल सेटिंमेंट देखने को मिलेगा। इसकी कहानी भगवान विष्णु के मॉर्डन अवतार के बारे में है।
इसके बाद प्रोड्यूसर ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को चौंका देगी, क्योंकि यह कुछ ऐसा है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है। अश्विनी दत्त ने कहा, 'यह एक ग्राफिक्स-हैवी फिल्म होगी। हमें ग्राफिक्स पर काम शुरू किए पांच महीने हो चुके हैं और यह पूरे साल चलेगा। हमने अब तक लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है।'
अश्विनी दत्त ने ये भी बताया कि मूवी में फैंटेसी और साइंस-फिक्शन एलिमेंट्स हैं। इसमें सेंटिमेंट हाई लेवल पर होंगे। एक्शन सीन के लिए चार-पांच इंटरनेशनल कोरियोग्राफर्स को भी शामिल किया गया है। फिल्म में आप जो कुछ भी देखेंगे, वो आपको हैरान कर देगा।
साल 2024 में रिलीज होगीये फिल्म
Project K एक फैंटेसी ड्रामा है, जिसमें प्रभास एकदम नए अवतार में नजर आएंगे। इसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। प्रभास और दीपिका पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी भी अहम किरदार निभाएंगे। ये फिल्म 12 जनवरी 2024 में थिएटर्स में रिलीज हो सकती है। इसे नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं। ये हिंदी और तेलुगू भाषा में शूट हो रही है। ये फिल्म साल 2020 में अनाउंस हुई थी। इसका बजट 500 करोड़ रुपये है।