दीपिका पादुकोण की पार्टी में पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
Jan 6, 2021, 09:50 IST
|
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने गत दिवस अपना 35वां जन्मदिन मनाया है। ऐसे अगर बॉलीबुड सेलिब्रिटी की पार्टी न हो तो हो ही नहीं सकता। यही वजह है कि शाम को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बर्थडे पार्टी में सितारों का जमावड़ा लगा रहा ।
बता दें कि पार्टी में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट दीपिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और पार्टी का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले दिन में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह को ब्रंच पर जाते देखा गया था। इस दौरान दीपिका ने ब्राउन कलर की ड्रेस पहन रखी थी और सनग्लास लगा रखा था। वहीं रणवीर सिंह ग्रे कलर के ट्रैकशूट में नजर आ रहे थे। दोनों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते हुए मास्क भी लगा रखा था। हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रणथम्भौर से न्यू ईयर ट्रिप से वापस लौटे हैं।
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम और ट्विटर से अपनी सभी तस्वीरें और पोस्ट हटा ली थीं। नए साल के पहले दिन उनके इस फैसले को लेकर फैन्स कई तरह के कयास लगा रहे थे। हालांकि पोस्ट्स को डिलीट करने के बाद दीपिका पादुकोण ने एक ऑडियो संदेश जारी कर फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं दी थीं।