anant tv

आरआरआर ने ऑस्कर में भी रचा इतिहास 

भारत के खाते में आए दो अवॉर्ड, यहां देखें ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट
 
rrr

Oscars 2023 Full Winner List: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड शो से अभी तक भारत के खाते में अभी तक दो अवॉर्ड्स आ चुके हैं। राम चरण की फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ को ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। दूसरा द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस रिपोर्ट में हम आपको ऑस्कर अवॉर्ड 2023 की विनर लिस्ट के बारे में बताने है। किस कैटेगरी किस फिल्म या स्टार को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। कई स्टार्स ऐसे है जिन्हें एक से ज्यादा बार ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। तो चलिए जानते है इस बार किसके खाते में ऑस्कर अवॉर्ड्स गए हैं। 

बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

ये अवॉर्ड ब्रेंडन फ्रेजर को द व्हेल के लिए मिला है।

बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

जानी-मानी एक्ट्रेस मिशेल योह ने बेस्ट एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। 

बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड

डेनियल क्वान और डेनियल शाइनर्ट को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बेस्ट फिल्म एडिटिंग अवॉर्ड

बेस्ट फिल्म एडिटिंग कैटेगरी में एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट साउंड अवॉर्ड

टॉप गन मेवरिक ने बेस्ट साउंड की कैटेगरी में ये अवॉर्ड जीता।

From around the web