Anant TV Live

सलाम नमस्ते कम्युनिटी रेडियो 90.4 FM पर "द लीडरशिप टॉक सीरीज" में सुप्रसिद्ध लीडरशिप कोच राशू सचदेवा ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

 | 
सलाम नमस्ते कम्युनिटी रेडियो 90.4 FM पर "द लीडरशिप टॉक सीरीज" में सुप्रसिद्ध लीडरशिप कोच राशू  सचदेवा ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

सलाम नमस्ते कम्युनिटी रेडियो 90.4 FM, आईएमएस नोएडा* ने अपने विशेष कार्यक्रम "द लीडरशिप टॉक सीरीज" का नया एपिसोड प्रसारित किया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लीडरशिप कोच, और 3-डायमेंशनल लीडरशिप™ की संस्थापक सुश्री रशु सचदेवा ने शिरकत की।

एपिसोड का विषय था: "करियर में लीडरशिप"

 इस एपिसोड में रशु जी ने बताया कि लीडरशिप कोई पद नहीं, बल्कि पहल करने का साहस है।
उन्होंने कहा, "लीडरशिप बोलने से बहुत पहले शुरू होती है - यह उस ऊर्जा से शुरू होती है जो हम कमरे में लाते हैं। 1% का आंतरिक बदलाव भी आपके फैसलों और परिणामों को बदल सकता है।"

युवाओं के लिए 3 मंत्र:
1.  हसल से फ्लो की ओर - भागदौड़ नहीं, आंतरिक संरेखण से काम करें
2.  लीडरशिप एक पेरेंटिंग है - लीड करना यानी सेवा करना
3.  आध्यात्मिकता से सफलता - जब आपका Spiritual Quotient बढ़ेगा, तो सफलता अपने आप आएगी।

Around The Web

Trending News

You May Also Like