Anant TV Live

समर सिंह का होली गीत "रंगी हमरा जस जवान" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज

 | 
समर सिंह का होली गीत "रंगी हमरा जस जवान" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज

भोजपुरी के देसी स्टार और ट्रेंडिंग सिंगर समर सिंह का जबरदस्त होली सांग "रंगी हमरा जस जवान" वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। समर सिंह की खास शैली में गाया हुआ यह होली गीत बहुत ही मजेदार है। समर सिंह के साथ स्वर में स्वर मिलाया है अंतरा सिंह प्रियंका ने। इस शानदार वीडियो सांग में समर सिं के साथ त्रिशाकर मधु नजर आ रही हैं।

इस गीत को कुंदन प्रीत ने लिखा है जबकि संगीतकार रौशन सिंह हैं। इस वीडियो सांग के निर्देशक गोल्डी जयसवाल, बॉबी जैक्सन, कोरियोग्राफर संदीप राज, डीओपी संतोष यादव, नवीन वर्मा, जबकि एडिटर पप्पू वर्मा हैं। इस गीत की परिकल्पना पंकज सोनी की है, मैनेजर अफजल शाह हैं।

Link - 

https://youtu.be/3DApuaMHJ74

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत समर सिंह के इस विडियो होली सांग में समर सिंह और त्रिशाकर मधु की केमिस्ट्री कमाल की है। इस गीत में समर सिंह का अपना स्टाइल और स्वैग बहुत ही मस्त दिखाई दे रहा है, वहीं त्रिशाकर मधु के जलवे देखने लायक हैं। शॉर्ट ड्रेस में वह बिजलियाँ गिराती नजर आ रही हैं। समर सिंह के फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों के लिए यह गाना होली का उपहार है होली गीत "रंगी हमरा जस जवान"।

Around The Web

Trending News

You May Also Like