Anant TV Live

बसंतोत्सव पर संस्कार भारती ने किया साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 | 
बसंतोत्सव पर संस्कार भारती ने किया साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम  का आयोजन 

बसंत उत्सव के उपलक्ष में संस्कार भारती गौतम बुद्ध नगर इकाई द्वारा नोएडा स्थित सेक्टर 52 के कम्युनिटी सेंटर में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश रावत, उपाध्यक्ष अटल मुरादाबादी के संयोजन में भव्य साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में कवि सम्मेलन हुआ , जिसमें देश के कई प्रतिष्ठित रचनाकारों ने अपनी कविताएँ सुनाकर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं दूसरे चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाली देश की विख्यात नृत्यांगना अनुराधा शर्मा द्वारा प्रशिक्षित इतिश्री शर्मा, वंशिका, अनन्या व स्वाति शर्मा ने अपनी नृत्य कला की प्रस्तुति से उपस्थित गणमान्य लोगों एवं श्रोताओं की  खूब तालियां बटोरी। गायक कलाकार के रूप में असम की भानुश्री तथा प्राची कश्यप ने अपनी आवाज़ से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। विशेष रूप से भानुश्री द्वारा  मधुर कंठ से गाए 'राम रतन धन पायो' गीत को सुनकर सभागार में उपस्थित सभी श्रोताओं को जोरदार ताली बजाने के लिए विवश होना पड़ा। मां शारदे पर केंद्रित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हास्य कवि बाबा कानपुरी ने की जबकि संचालन अटल मुरादाबादी  द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा प्राधिकरण के पूर्व अधिकारी व समाजसेवी एस पी गौड़ रहे, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ से पधारे आचार्य डॉक्टर रमाकांत की गरिमामयी उपस्थिति रही। कवियों में मुख्य रूप से बाबा कानपुरी, जे पी रावत, सामाजिक चेतना के जनवादी कवि देश की बुलंद आवाज़ पं० साहित्य कुमार चंचल, अटल मुरादाबादी महिपाल सिंह, दास प्रेम, अल्का मिश्रा, मीनाक्षी व पल्लवी त्रिपाठी ने अपना काव्य पाठ किया। इस मौके पर नोएडा व एनसीआर से पधारे सैकड़ो श्रोता उपस्थित थे।

Around The Web

Trending News

You May Also Like