Anant TV Live

सतीश कौशिक 7 मार्च को मुंबई में शबाना आजमी के घर होली पार्टी में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ खूब होली खेली।

 | 
as

 बाॅलीवुड के फेंस एक्टर सतीश कौशिक के निधन से फिल्म इंडस्ट्री शाॅक में है। निधन से एक दिन पहले सतीश ने अपने करीबी लोगों के साथ होली पार्टी भी की थी। अचानक देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। सतीश को बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन डाॅक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। अब दिल्ली पुलिस सतीश कौशिक की मौत की मामले में जांच में जुट गई है। दिल्ली पुलिस ये जानने की कोशिश में जुटी है कि सतीश कौशिक की तबीयत जिस फार्महाउस में बिगड़ी थी, वे वहां कब पहुंचे थे और वहां क्या-क्या हुआ था।

इसके साथ ही पुलिस ये भी पता लगा रही है कि जो लोग सतीश को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, वे कौन-कौन थे और उनसे संपर्क किया जा रहा है। सतीश कौशिक 7 मार्च को मुंबई में शबाना आजमी के घर होली पार्टी में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ खूब होली खेली। उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने ट्वीटर पर शेयर भी की थी। इसके बाद वे 8 मार्च को दिल्ली में अपने परिवार के साथ होली मनाने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्हें करीब रात 11 बजे कुछ बैचेनी महसूस हुई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत फाॅर्टिस अस्पताल ले जाया गया। डाॅक्टर्स ने उन्हें बचाने काफी कोशिश की लेकिन देर रात एक्टर ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सतीश को अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। एक्टर की मौत के बाद अस्पताल की ओर से ये जानकारी पुलिस को मिली है। अब पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं लग रहा है। दिल्ली पुलिस ने सतीश कौशिक का पोस्टमाॅर्टम दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा कराने का फैसला किया है। वहीं सतीश कौशिक के घर रिश्तेदारों और सेलेब्स के आने का सिलसिला जारी है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like