Anant TV Live

सूरज सम्राट की तेरी दुल्हन सजाऊँगी की शूटिंग चल रही है जोर शोर से

 | 
सूरज सम्राट की तेरी दुल्हन सजाऊँगी की शूटिंग चल रही है जोर शोर से

भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी से स्टार बने एक्शन हीरो बने सूरज सम्राट की नये साल में एक और सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म तेरी दुल्हन सजाऊँगी की शूटिंग इन दिनों जोर शोर से बिहार के डेहरी ऑन सोन के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है। वे दर्शकों के बीच एक फिर अपने अभिनय का जौहर दिखाने जा रहे हैं फिल्म तेरी दुल्हन सजाऊँगी। उन्होंने बीतें वर्ष के अंत में इस फ़िल्म का मुहूर्त किया था और शूटिंग की योजना नए साल में बनाई गई। पटना में फ़िल्म के भव्य घोषणा के बाद अब मकर संक्रांति के बाद डेहरी ऑनसोन में शूटिंग का शुभारंभ किया गया।

नीशू एंटरटेंमेंट प्रस्तुत फिल्म तेरी दुल्हन सजाऊँगी में सूरज सम्राट नये जोश के साथ दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं। वे दर्शकों के बीच एक फिर अपने अभिनय का जौहर दिखाने जा रहे हैं। उनकी नायिका तनु श्री और मधु सिंह राजपूत हैं। उनकी केमेस्ट्री खूब धमाल मचाने वाली है। फ़िल्म के निर्माता मां पार्वती फिल्मस एंटरटेंमेंट हैं, जबकि फिल्म के निर्देशक लाल जी श्रीवास्तव हैं। इस फ़िल्म के लेखक रामचन्द्र सिंह हैं। मुख्य सह निर्देशक चंदन कश्यप हैं। संगीतकार अमन श्लोक, गीतकार राजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह, पंकज प्रियदर्शी हैं।फिल्म के छायांकन एम नागेंद्र,  मारधाड़  प्रदीप खड़का, नृत्य मयंक श्रीवास्तव, संतोष सर्वदर्शी, अशोक व अमन राज, कला सिकंदर विश्वकर्मा का है। कार्यकारी निर्माता संजय कुमार हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार सूरज सम्राट, तनु श्री, मधु सिंह राजपूत, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, विनोद मिश्रा, अरुण सिंह भोजपुरिया काका, आर.नरेंद्र, आशुतोष चौबे, केके गोस्वामी, धामा वर्मा, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा, राहुल श्रीवास्तव, साहेब लाल धारी, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, अमित पाल, दिनेश पांडेय, माही श्रीवास्तव, कृति यादव आदि हैं।

Around The Web

Trending News

You May Also Like