Anant TV Live

सिंगर गुंजन सिंह का गाना ‘लिपस्टीक पे डिस्टीक’ रिलीज के साथ हुआ वायरल

 | 

नये साल भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री के लिए नया आगाज लेकर आया है, तभी तो एक के बाद एक सुपर हिट गाने भोजपुरी सिंगरों द्वारा रिलीज किया जा रहा है। इस क्रम में लोकप्रिय सिंगर गुंजन सिंह भी किसी से पीछे नहीं हैं। कल ही उन्‍होंने अपना नया गाना ‘लिपस्टीक पे डिस्टीक’ रिलीज हुआ है, जो अब वायरल होने लगा है।  उन्‍होंने यह गाना भोजपुरी की सुर साम्रज्ञी अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर यह गाना गाया है।

लिंक : https://youtu.be/jEPVvZ5CGTc

गुंजन, अंतरा के साथ इससे पहले एक सुपर हिट गाना ‘पता नहीं कौन सा नाशा करती है’ गाया था, जो हाल ही में रिलीज हुआ था। अब फिर से उनके साथ मिलकर वे गाना ‘लिपस्टीक पे डिस्टीक’ लेकर आये हैं। इसके बारे में उन्‍होंने कहा कि गाना बेहद इंटरटेनिंग और कमर्सियल है। यह गाना तेजी से लोगों में पॉपुलर होने लगा है। इसके लिए मैं अपने ऑडियंस का आभार व्‍यक्‍त करता हूं। हमने बेहद बारिकी से इस गाने की मेकिंग की है। मुझे लगता है, जो भी लोग इस गाने को सुनेंगे, उन्‍हें यह गाना खूब पसंद आने वाला है। हम बस सबों से यही अपील करेंगे कि आप हमारे गाने को जरूर सुनें और अपना प्‍यार व आशीर्वाद दें। गुंजन सिंह का यह गाना एस आर के म्‍यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसका म्‍यूजिक रौशन सिंह और लिरिक्‍स यादव राज ने दिया है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

Around The Web

Trending News

You May Also Like