Anant TV Live

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोनिया बंसल का ग्लैमरस जलवा

फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल

 | 
बिग बॉस फेम सोनिया बंसल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बिखेरा जलवा

बिग बॉस फेम सोनिया बंसल ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बिखेरा जलवा



 

मुंबई  : फुटबॉल के सबसे बड़े महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जहां दुनिया की निगाहें मैदान पर टिकी थीं, वहीं अभिनेत्री और बिग बॉस 17 फेम सोनिया बंसल अपने स्टाइलिश अंदाज़ से सोशल मीडिया पर छा गईं। स्टेडियम से साझा की गई उनकी तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं, जिनमें वह कभी अपनी पसंदीदा टीम का उत्साह बढ़ातीं तो कभी वर्ल्ड कप की भव्य पृष्ठभूमि में शानदार पोज़ देती नजर आईं। उनके स्पोर्टी-ग्लैमरस लुक और आत्मविश्वास ने फैन्स का दिल जीत लिया।

सोनिया ने इस अनुभव को अपने जीवन का सपना सच होने जैसा बताते हुए कहा कि दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों के बीच मैच का रोमांच महसूस करना अविस्मरणीय रहा। अभिनय के साथ यात्रा और नए अनुभवों की शौकीन सोनिया की यह मौजूदगी बताती है कि वह मनोरंजन जगत से आगे बढ़कर वैश्विक मंचों पर भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उनकी वायरल तस्वीरें एक बार फिर साबित करती हैं कि फैशन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के दम पर सोनिया बंसल आज की सबसे चर्चित युवा अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

Around The Web

Trending News

You May Also Like